क्रिकेट न्यूज डेस्क।। पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कोच संजय बांगर की बेटी अनाया बांगर ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह विराट कोहली से बात कर रही हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और कई लोगों ने इसे लाइक और कमेंट किया है। इस वीडियो में विराट कोहली एक लड़के को बैटिंग के टिप्स दे रहे हैं। यह लड़का कोई और नहीं बल्कि अनाया बांगर है। दरअसल, उसने अपना जेंडर चेंज करवाया था। अब वह लड़के से लड़की बन गया है। यह वीडियो काफी समय पहले का है।
अनाया बांगर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
View this post on Instagram
View this post on Instagram
अनाया बांगर ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “उस समय एक बच्ची विराट से टिप्स सुन रही थी। आज मैं भारतीय महिला टीम में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रही हूँ। कुछ सपने ऐसे होते हैं जो कभी नहीं बदलते।” अनाया बांगर को क्रिकेट बहुत पसंद है और उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कई वीडियो शेयर किए हैं जिनमें वह बैटिंग की प्रैक्टिस करती नजर आ रही हैं।
अनाया हमेशा विराट कोहली की तारीफ करती सुनाई देती हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि जब उनके पिता संजय बांगर भारतीय टीम के कोच थे, तब विराट कोहली उनके साथ खूब अभ्यास करते थे। वह उनसे एक बार नहीं, बल्कि कई बार मिल चुकी हैं। अनाया बांगर ने यह भी बताया कि विराट हमेशा मज़ाक करते थे, लेकिन जब वह बल्लेबाजी का अभ्यास करते थे, तो पूरी तरह गंभीर हो जाते थे और उनका पूरा ध्यान अपने खेल पर होता था।
संजय बांगर के बेटे, अब बेटी
अनया बांगर को पहले आर्यन बांगर के नाम से जाना जाता था। वह क्रिकेट खेलने वाले संजय बांगर के बेटे के रूप में जाने जाते थे। वह बाएं हाथ के बल्लेबाज होने के साथ-साथ बाएं हाथ के स्पिनर भी थे। लेकिन हाल ही में, संजय बांगर के बेटे ने लिंग प्रत्यारोपण करवाकर लड़की बन गए हैं। और अब वह अनाया बांगर के नाम से जाने जाते हैं।