Home टेक्नोलॉजी Samsung Galaxy Tab S10 Lite लॉन्च, 8000mAh की दमदार बैटरी और Android...

Samsung Galaxy Tab S10 Lite लॉन्च, 8000mAh की दमदार बैटरी और Android 15 के साथ मिलेगा नया एक्सपीरियंस

4
0

Samsung Galaxy Tab S10 Lite से पर्दा उठ गया है। कंपनी ने इस टैबलेट को अपने इन-हाउस प्रोसेसर Exynos 1380 के साथ लॉन्च किया है। यह टैबलेट तीन अलग-अलग रंगों और S पेन के साथ आता है। स्मार्टफोन में 10.9 इंच का डिस्प्ले है, जो 600 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है।हाल के दिनों में टैबलेट का बाज़ार बढ़ा है। हालाँकि, इसमें Samsung और Apple का दबदबा है। अन्य ब्रांड के उत्पाद भी इस श्रेणी में आते हैं, लेकिन उनकी बाज़ार हिस्सेदारी बहुत कम है। आइए जानते हैं इस टैबलेट की कीमत और अन्य खास बातें।

क्या हैं स्पेसिफिकेशन?
Samsung Galaxy Tab S10 Lite टैबलेट Android 15 के साथ आता है। इसमें 10.9 इंच का WUXGA+ TFT डिस्प्ले है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 600 निट्स है। यह डिस्प्ले Samsung की Vision Booster तकनीक के साथ आता है। इसमें Exynos 1380 प्रोसेसर दिया गया है।टैबलेट में 8GB रैम + 256GB स्टोरेज है। आप माइक्रो SD कार्ड की मदद से स्टोरेज को 2TB तक बढ़ा सकते हैं। ऑप्टिक्स की बात करें तो इसमें 8MP का सिंगल रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह टैबलेट 5G, ब्लूटूथ 5.3 और वाई-फाई 6 जैसे कनेक्टिविटी विकल्पों के साथ आता है।इसमें S पेन का सपोर्ट भी है, जो डिवाइस के साथ बॉक्स में मिलेगा। इसमें कई AI फीचर्स भी दिए गए हैं। Samsung Galaxy Tab S10 Lite को पावर देने के लिए 8000mAh की बैटरी दी गई है। यह डिवाइस कीबोर्ड सपोर्ट के साथ आता है, जिसे आपको अलग से खरीदना होगा।

कीमत कितनी है?

Samsung Galaxy Tab S10 Lite की कीमत का अभी खुलासा नहीं हुआ है। यह डिवाइस दो कॉन्फ़िगरेशन और तीन कलर ऑप्शन – कोरल रेड, ग्रे और सिल्वर में आता है। आप इसे 6GB रैम + 128GB स्टोरेज और 8GB रैम + 256GB स्टोरेज में खरीद सकते हैं। भारत में इसकी उपलब्धता और कीमत के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here