Home खेल एशिया कप में विराट कोहली के नाम दर्ज हैं ये बड़ा रिकॉर्ड,...

एशिया कप में विराट कोहली के नाम दर्ज हैं ये बड़ा रिकॉर्ड, कोई भारतीय-पाकिस्तानी नहीं कर पाया ऐसा

1
0

क्रिकेट न्यूज डेस्क।। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और रन मशीन विराट कोहली फिलहाल भारत के लिए सिर्फ वनडे फॉर्मेट में ही सक्रिय हैं। किंग कोहली ने मई 2025 में टेस्ट से संन्यास की घोषणा की थी, जबकि टी20 से संन्यास लिए उन्हें 1 साल से ज़्यादा हो गया है। कोहली ने टी20 विश्व कप 2024 जीतने के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। लेकिन, संन्यास लेने से पहले कोहली ने इस फॉर्मेट में भी कई बड़े कारनामे किए थे।

सब जानते हैं कि एशिया कप 2025 शुरू होने वाला है। इस बार एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। ऐसे में हम आपको टी20 एशिया कप में विराट कोहली का वो रिकॉर्ड बताने जा रहे हैं जो उनके अलावा सिर्फ़ एक ही खिलाड़ी कर पाया है। वो खिलाड़ी न तो भारतीय है, न पाकिस्तानी, न ही श्रीलंका या बांग्लादेश का।

टी20 एशिया कप में विराट कोहली के नाम बड़ा रिकॉर्ड
आखिरी बार एशिया कप टी20 फॉर्मेट में 2022 में खेला गया था। विराट कोहली भी इसका हिस्सा थे। उस एशिया कप में विराट कोहली ने कमाल कर दिया था। कोहली ने अफ़ग़ानिस्तान के ख़िलाफ़ सुपर 4 मैच में पारी की शुरुआत करते हुए शतक जड़ा। यह उनके टी20 करियर का पहला शतक था। इतना ही नहीं, यह कोहली के करियर का 71वां शतक था, जो 1020 दिन बाद आया। विराट कोहली ने 61 गेंदों में 6 छक्कों और 12 चौकों की मदद से नाबाद 121 रन बनाए।

बता दें कि विराट कोहली टी20 एशिया कप के इतिहास में शतक लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं। उनके अलावा सिर्फ़ एक ही खिलाड़ी यह उपलब्धि हासिल कर पाया है। विराट के अलावा हॉन्ग कॉन्ग के बाबर हयात ने टी20 एशिया कप में शतक लगाया है। इन दोनों के अलावा अब तक कोई और खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में शतक नहीं लगा पाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here