मिड-रेंज सेगमेंट में नया फोन तलाश रहे ग्राहकों के लिए Samsung Galaxy A17 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया गया है। फीचर्स की बात करें तो इस फोन में 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, Exynos प्रोसेसर, गूगल जैमी AI असिस्टेंट और सर्च करने के लिए सर्किल जैसे खास फीचर्स मिलेंगे। कंपनी का दावा है कि इस फोन को 6 साल तक ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट मिलते रहेंगे।
भारत में Samsung Galaxy A17 5G की कीमत
सैमसंग के इस 5G स्मार्टफोन के 6GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये, 8GB/128GB वेरिएंट की कीमत 20,499 रुपये और 8GB/256GB वेरिएंट की कीमत 23,499 रुपये है। इस फोन को कंपनी की आधिकारिक साइट पर लिस्ट कर दिया गया है। कंपनी की आधिकारिक साइट के अलावा, यह फोन आपको Amazon और Flipkart पर भी मिल जाएगा।
कंपनी की साइट से इस फ़ोन को खरीदते समय अगर आप SBI और HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड (EMI) से भुगतान करते हैं, तो आपको 1000 रुपये की छूट का भी लाभ मिलेगा। इस प्राइस रेंज में, सैमसंग का यह फ़ोन Realme P4 5G, Vivo T4R 5G और Motorola Edge 60 Fusion 5G जैसे फ़ोनों को टक्कर देगा।
Samsung Galaxy A17 5G के स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले: इस लेटेस्ट डुअल-सिम सैमसंग स्मार्टफोन में 90Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.7-इंच का फुल एचडी प्लस रेज़ोल्यूशन वाला इनफिनिटी U सुपर AMOLED डिस्प्ले है। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन का इस्तेमाल किया गया है।
चिपसेट: स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए, यह सैमसंग मोबाइल Exynos 1330 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 8GB तक रैम और 256GB तक की इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।
कैमरा: गैलेक्सी A17 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसका प्राइमरी कैमरा सेंसर 50 मेगापिक्सल का है, साथ में 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया गया है।
बैटरी: फोन को पावर देने के लिए 5000mAh की बैटरी दी गई है जो 25W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।








