Home टेक्नोलॉजी आते ही छा जाएगा OnePlus का फोल्डेबल फोन, तस्वीरों में देखें कैसा...

आते ही छा जाएगा OnePlus का फोल्डेबल फोन, तस्वीरों में देखें कैसा होगा डिजाइन

27
0

वनप्लस का नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 15 लॉन्च से पहले ही टेक जगत में चर्चा का विषय बन गया है। लीक हुई तस्वीरों और रिपोर्ट्स से पता चलता है कि इस बार कंपनी डिज़ाइन, बैटरी और कैमरा जैसे फीचर्स में बड़े बदलाव करने वाली है। फैन्स भी इसे लेकर काफी उत्साहित हैं।

नया और प्रीमियम डिज़ाइन

अब तक वनप्लस अपने फोन्स में गोल आकार का कैमरा मॉड्यूल देता रहा है, लेकिन इस बार कंपनी कुछ नया करने की तैयारी में है। टिप्स्टर सुधांशु अंभोरे द्वारा X पर शेयर की गई पोस्ट के मुताबिक, वनप्लस 15 में चौकोर कैमरा आइलैंड मिलेगा, जिसमें तीन कैमरे होंगे। इसके किनारों को गोल आकार दिया गया है, जो फोन को प्रीमियम और मॉडर्न लुक देगा।

इस स्मार्टफोन के रंग भी बेहद खास होने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वनप्लस 15 तीन रंगों- ब्लैक, पर्पल और टाइटेनियम में उपलब्ध होगा। इनमें से, खासकर टाइटेनियम वेरिएंट को लेकर टेक प्रेमियों में काफी उत्सुकता है।

रैम और स्टोरेज के कई विकल्प

वनप्लस 15 को कई रैम और स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। इसमें 12GB रैम + 256GB, 12GB रैम + 512GB, 16GB रैम + 256GB, 16GB रैम + 512GB और सबसे ज़्यादा स्टोरेज वाले वेरिएंट 16GB रैम + 1TB के विकल्प मौजूद हैं।

बैटरी में बड़ा बदलाव

खबरों के मुताबिक, इस बार बड़ा अपग्रेड देखने को मिल सकता है। OnePlus 15 में 7,000mAh या उससे बड़ी बैटरी हो सकती है। यह बैटरी 100W फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

पिछले मॉडल से ज़्यादा पावरफुल

पिछले साल लॉन्च हुए OnePlus 13 में स्नैपड्रैगन 8 Elite प्रोसेसर, 24GB तक रैम, 1TB स्टोरेज और 6,000mAh की बैटरी दी गई थी। इसमें 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी था। ऐसे में उम्मीद है कि OnePlus 15 ज़्यादा दमदार परफॉर्मेंस और बेहतर बैटरी बैकअप देगा। खास बात यह है कि कंपनी OnePlus 14 सीरीज़ को छोड़कर सीधे OnePlus 15 को लॉन्च कर सकती है।

गीकबेंच पर देखा गया

वनप्लस 15 को हाल ही में गीकबेंच पर भी लिस्ट किया गया था, जहाँ इसे नए स्नैपड्रैगन 8 एलीट 2 (जनरेशन 5) प्रोसेसर के साथ देखा गया था। लीक हुई जानकारी के अनुसार, इसमें 6.78 इंच का फ्लैट LTPO डिस्प्ले होगा, जो 1.5K रेज़ोल्यूशन और 165Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here