Home खेल Asia Cup 2025: 12 गेंद में धमाकेदार अर्धशतक ठोकने वाला बना कप्तान,...

Asia Cup 2025: 12 गेंद में धमाकेदार अर्धशतक ठोकने वाला बना कप्तान, पाकिस्तान छोड़ते ही चमक उठी किस्मत

2
0

यूएई टीम ने एशिया कप के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। इस टीम में 17 खिलाड़ियों का चयन किया गया है, जिनकी कप्तानी मुहम्मद वसीम को सौंपी गई है। मुहम्मद वसीम यूएई के सबसे मज़बूत बल्लेबाज़ों में से एक हैं। पिछले दो सालों से वे टी20 क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और 2023 में उन्हें ही टी20 टीम की कप्तानी मिली थी और अब यूएई ने एशिया कप जीतने के लिए उन पर भरोसा जताया है। यूएई टीम की बात करें तो वह ग्रुप ए में भारत, ओमान और पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलेगी। यूएई का पहला मैच 10 सितंबर को भारत के खिलाफ है। यह मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा। एशिया कप के लिए यूएई टीम

मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, आर्यनेश शर्मा, आसिफ खान, ध्रुव पाराशर, इथा डिसूजा, हैदर अली, हर्षित कौशिक, जुनैद सिद्दीकी, मतिउल्लाह खान, मुहम्मद फारूक, मुहम्मद जवादुल्लाह, मुहम्मद ज़ोहेब, राहुल चोपड़ा, रोहिद खान, सिमरनजीत सिंह और सगीर खान।

मुहम्मद वसीम को कप्तानी

मुहम्मद वसीम, जो न केवल यूएई, बल्कि पूरे खाड़ी क्षेत्र के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक हैं, को यूएई की कप्तानी सौंपी गई है। दाएं हाथ के इस सलामी बल्लेबाज ने हाल ही में टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले कप्तान बने। मुहम्मद वसीम ने रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा। मुहम्मद वसीम का जन्म पाकिस्तान के बलूचिस्तान में हुआ था, लेकिन वे 2017 में यूएई आ गए। यहाँ उन्होंने सेल्समैन की नौकरी करते हुए क्लब क्रिकेट खेलना शुरू किया और जल्द ही देश के शीर्ष खिलाड़ियों में से एक बन गए।

31 वर्षीय इस खिलाड़ी ने यूएई के लिए 80 टी20 मैचों में 38 से ज़्यादा की औसत से 2859 रन बनाए हैं। वसीम ने टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 3 शतक लगाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट भी 150 से ज़्यादा है। इस खिलाड़ी ने टी10 टूर्नामेंट में सिर्फ़ 12 गेंदों में अर्धशतक जड़कर कमाल कर दिया है। हैरानी की बात यह है कि मुहम्मद वसीम ने गली में टैप बॉल क्रिकेट खेला है और उसी तकनीक से वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी छक्कों की बरसात करते हैं। अब देखना ये है कि ये खिलाड़ी एशिया कप में क्या कमाल करता है। इस समय उसका फॉर्म कमाल का है। उसने त्रिकोणीय सीरीज़ में पाकिस्तान के खिलाफ 33 और अफ़ग़ानिस्तान के खिलाफ 67 रनों की शानदार पारियाँ खेली हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here