Home खेल एशिया कप के लिए हार्दिक पंड्या ने बदल दिया लुक, नये हेयर...

एशिया कप के लिए हार्दिक पंड्या ने बदल दिया लुक, नये हेयर स्टाईल में दिखाई किलर पर्सनैलिटी

10
0

क्रिकेट न्यूज डेस्क।। एशिया कप 2025 में हिस्सा लेने के लिए टीम इंडिया दुबई पहुँच चुकी है। भारतीय टीम का पहला मैच 10 सितंबर को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से होगा। इससे पहले टीम दुबई में अभ्यास करेगी। इस दौरान टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या एक अलग ही अंदाज में नज़र आए। हार्दिक पांड्या इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के बाद से मैदान से दूर हैं। अब वह एशिया कप में अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी का जौहर दिखाने के लिए बेताब होंगे। टीम इंडिया की असली परीक्षा 14 सितंबर को होगी, जब उसका सामना पाकिस्तान से होगा। हार्दिक पांड्या इसके लिए पूरी तरह तैयार हैं।

हार्दिक पांड्या ने बदला अपना हेयरस्टाइल

टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने एशिया कप से पहले अपना हेयरस्टाइल बदल लिया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पेज पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है। इस दौरान उन्होंने कैप्शन लिखा है, “नया मैं”। हार्दिक पांड्या ने अपने लुक को और निखारने के लिए छोटे बाल और सैंडी ब्लोंड कलर चुना है।

उनका हेयरस्टाइल सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन रहा है। फैन्स इस हेयरस्टाइल की तुलना इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स और वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर निकोलस पूरन से भी कर रहे हैं। चैंपियंस ट्रॉफी के बाद हार्दिक पांड्या पहली बार कोई अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेंगे।

एशिया कप के लिए हार्दिक पंड्या ने बदल दिया लुक, नये हेयर स्टाईल में दिखाई किलर पर्सनैलिटी

चैंपियंस ट्रॉफी के बाद हार्दिक पांड्या पहली बार कोई अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेंगे।
हार्दिक पांड्या ने आखिरी बार चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। उसके बाद से उन्होंने कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है। अब जब वह 9 सितंबर को यूएई के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे तो टीम को उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

रोहित शर्मा के बाद कभी भारत के अगले टी20 कप्तान माने जा रहे हार्दिक को टीम में सिर्फ एक खिलाड़ी के तौर पर शामिल किया गया है। सूर्यकुमार यादव टीम इंडिया की टी20 टीम के कप्तान हैं, जबकि शुभमन गिल को एशिया कप के लिए उप-कप्तान बनाया गया है। हालाँकि, टी20 में हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है।

टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने 114 टी20 मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 27.87 की औसत से 1812 रन बनाए हैं। इस दौरान हार्दिक ने 5 अर्धशतक लगाए हैं। इसके अलावा, उन्होंने 94 विकेट भी लिए हैं।

94 वनडे मैचों में हार्दिक ने 32.82 की औसत से 1904 रन बनाए हैं। जिसमें 11 अर्धशतक शामिल हैं। वनडे में उनके नाम 91 विकेट हैं। हार्दिक पांड्या ने भारतीय टीम के लिए 11 टेस्ट मैच भी खेले हैं। इनकी 18 पारियों में उन्होंने 31.29 की औसत से 532 रन बनाए हैं। जिसमें एक शतक और 4 अर्धशतक शामिल हैं। इस दौरान उन्होंने 17 विकेट भी लिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here