फ्लिपकार्ट ने अपनी अब तक की सबसे बड़ी फेस्टिव सीज़न सेल की घोषणा कर दी है। यह बिग बिलियन डेज़ सेल 23 सितंबर से शुरू होने जा रही है। लोग साल भर इस सेल का इंतज़ार करते हैं क्योंकि इस सेल में मोबाइल फोन, लैपटॉप, स्मार्टवॉच और घरेलू उपकरणों पर भारी छूट मिलती है। इस बार भी ऐसा ही होने वाला है। तो आइए जानते हैं इस सेल में स्मार्टफोन्स पर मिलने वाले टॉप डील्स।
iPhone 16 पर सबसे बड़ा ऑफर
Apple की नई iPhone 17 सीरीज़ लॉन्च होने वाली है, इसलिए फ्लिपकार्ट पर iPhone 16 की कीमत में भारी गिरावट देखने को मिलेगी। दावा किया जा रहा है कि यह फोन 70 हज़ार रुपये से कम में, यहाँ तक कि ऑफर्स और बैंक डिस्काउंट के बाद 60 हज़ार रुपये से भी कम में मिल सकता है।
मिड-रेंज में Poco X7 Pro की धूम
पोको का नया Poco Pro मिड-रेंज सेगमेंट में पहले से ही काफी लोकप्रिय है। फिलहाल इसकी शुरुआती कीमत 27,999 रुपये है, लेकिन सेल में इसे 20 हज़ार रुपये से भी कम में खरीदा जा सकता है। यानी किफायती दाम में दमदार परफॉर्मेंस।
सैमसंग गैलेक्सी S24 FE पर भारी छूट
सैमसंग का गैलेक्सी S24 FE पिछले साल 59,999 रुपये में लॉन्च हुआ था। फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज़ सेल में यह स्मार्टफोन 35 हज़ार रुपये से भी कम में मिल सकता है। इस फ़ोन की खासियत इसका फ्लैगशिप प्रोसेसर और दमदार कैमरा सेटअप है।
Google Pixel 9 सीरीज़ सबसे कम कीमत पर
Google की नई Pixel 10 सीरीज़ आ गई है, जिसके चलते फ्लिपकार्ट पर Pixel 9 सीरीज़ पर भारी छूट मिलेगी। इस लाइनअप के Pixel 9, Pixel 9 Pro और Pixel 9 Pro XL फ़ोन अब तक की सबसे सस्ती कीमत पर उपलब्ध होंगे। बैंक ऑफ़र और कार्ड डिस्काउंट भी मिलेंगे।
सैमसंग गैलेक्सी S24 पर बेहतरीन डील
सैमसंग का फ्लैगशिप गैलेक्सी S24, जिसे पिछले साल 79,999 रुपये में लॉन्च किया गया था, इस सेल में 40 हज़ार रुपये से भी कम में मिल सकता है। यह डील बेहद सीमित समय के लिए होगी और इस तरह ग्राहकों को बेहतरीन वैल्यू मिलने वाली है।








