Home खेल पाकिस्तान के खिलाफ सूर्यकुमार यादव के बल्ले को लग जाता है जंग?...

पाकिस्तान के खिलाफ सूर्यकुमार यादव के बल्ले को लग जाता है जंग? Asia Cup में भी रिकॉर्ड देख आ जाऐगी शर्म

10
0

क्रिकेट न्यूज डेस्क।। एशिया कप 2025 में टीम इंडिया एक बार फिर खिताब की प्रबल दावेदार के रूप में उतरेगी। इस बार भी टीम इंडिया के पास कई बेहतरीन खिलाड़ी हैं, लेकिन एक बार फिर सबसे बड़ी ज़िम्मेदारी टी20 सुपरस्टार और कप्तान सूर्यकुमार यादव पर होगी।

इसमें कोई शक नहीं कि सूर्यकुमार एक बार फिर अपनी बल्लेबाज़ी से गेंदबाज़ों के लिए मुसीबत खड़ी करेंगे। लेकिन सवाल यह है कि क्या वह पाकिस्तान के खिलाफ अपने प्रदर्शन में सुधार कर पाएँगे?

पाकिस्तान के खिलाफ सूर्यकुमार यादव के बल्ले को लग जाता है जंग? Asia Cup में भी रिकॉर्ड देख आ जाऐगी शर्म

टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सूर्यकुमार ने हर उस टीम के खिलाफ रन बनाए हैं जिसके खिलाफ उन्होंने एक से ज़्यादा मैच खेले हैं, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ वह हर बार नाकाम रहे हैं। भारतीय कप्तान ने पाकिस्तान के खिलाफ 5 टी20 मैच खेले हैं और 13 की औसत से सिर्फ़ 64 रन ही बना पाए हैं।

अगर एशिया कप टी20 की बात करें, तो सूर्यकुमार ने इन 5 में से 2 मैच इस टूर्नामेंट के 2022 संस्करण में पाकिस्तान के खिलाफ खेले थे। इसमें वह सिर्फ़ 31 रन ही बना पाए थे, जिसमें 18 रन उनका सर्वोच्च स्कोर था।

पाकिस्तान के खिलाफ सूर्यकुमार यादव के बल्ले को लग जाता है जंग? Asia Cup में भी रिकॉर्ड देख आ जाऐगी शर्म

इस बार सूर्यकुमार यादव भारतीय कप्तान के तौर पर मैदान पर उतरेंगे और अपनी कप्तानी में पहली बार पाकिस्तान का सामना करेंगे। ऐसे में उन पर न सिर्फ़ टीम को जीत दिलाने का, बल्कि अपने प्रदर्शन को बेहतर करने का भी दबाव होगा। भारत और पाकिस्तान के बीच ग्रुप मैच 14 सितंबर को खेला जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here