जहाँ देखो हर तरफ बस AI का डंका बजा रही है क्योंकि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस्तेमाल से घंटों काम चुटकियों में हो जाता है। लेकिन AI जितना फायदेमंद है, उत ही मानवता के लिए खतरनाक भी साबित हो सकता है। कुछ समय पहले मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया था कि ChatGPT के चक्कर में एक 16 साल के बच्चे ने आत्महत्या कर ली, जबकि एक बेटे ने AI टूल के झांसे में आकर अपनी माँ की हत्या कर दी।इन मामलों के सामने आने के बाद, पिछले कुछ समय से AI टूल्स को लेकर लोगों में चिंता का माहौल है। अब AI गॉडफादर कहे जाने वाले जेफ्री हिंटन ने भी AI के संभावित नुकसान के बारे में चेतावनी दी है।
AI मानवता के लिए ख़तरा
जेफ्री हिंटन ने AI के विकास के भविष्य को लेकर चिंता जताई है, बजाय इसके कि इसे गति दी जाए, उनका मानना है कि AI मानवता के लिए ख़तरा है। उन्होंने कहा कि यह तकनीक किसी भी व्यक्ति को परमाणु बम बनाने में मदद कर सकती है। टाइम्स ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, जेफ्री हिंटन ने कहा कि AI की मदद से एक आम इंसान जल्द ही जैविक हथियार बना सकता है और यह बेहद डरावना है। इससे बड़े पैमाने पर ख़तरा बढ़ सकता है।
AI बुद्धिमान है
AI के गॉडफ़ादर जेफ्री हिंटन ने AI को बुद्धिमान बताते हुए AI पर चिंता जताई और कहा कि वास्तव में AI का अनुभव इंसानों के अनुभव से बहुत अलग नहीं है। हालाँकि, AI से जुड़े ख़तरों पर जेफ्री हिंटन के विचारों से हर कोई सहमत नहीं है। उनके पूर्व सहयोगी यान लेकुन (जो अब मेटा में मुख्य एआई वैज्ञानिक हैं) का कहना है कि बड़े भाषा मॉडल सीमित हैं और दुनिया के साथ सार्थक रूप से बातचीत करने में सक्षम नहीं हैं।






