चीन की एक कंपनी ने अपने कर्मचारियों को वज़न कम करने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु एक चैलेंज आयोजित किया है। इस चैलेंज में वज़न कम करने वाले एक कर्मचारी को 2,800 डॉलर (करीब 2.5 लाख रुपये) मिले। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, शेन्ज़ेन स्थित टेक कंपनी अरशी विज़न इंक अपने वार्षिक ‘मिलियन युआन वेट लॉस चैलेंज’ के लिए सुर्खियाँ बटोर रही है। कंपनी अब तक कर्मचारियों को 20 लाख युआन यानी लगभग 2.4 करोड़ रुपये इनाम के तौर पर दे चुकी है।
वज़न कम करने पर क्या मिलेगा इनाम?
सभी कर्मचारी इस चैलेंज के लिए पंजीकरण कर सकते हैं और प्रतिभागियों को हर 500 ग्राम वज़न कम करने पर 500 युआन का नकद पुरस्कार दिया जाता है। दिलचस्प बात यह है कि इस चैलेंज में जुर्माने का भी प्रावधान है। दोबारा वज़न बढ़ने पर प्रतिभागियों को हर आधा किलो वज़न बढ़ने पर 800 युआन (9,337 रुपये) का जुर्माना देना होगा।
इसे 360 के नाम से भी जाना जाता है। पिछले 12 अगस्त को, यह टेक कंपनी अपने वार्षिक मिलियन युआन वेट लॉस चैलेंज के लिए सुर्खियों में आई थी। बताया जाता है कि हर साल आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम का उद्देश्य कंपनी के कर्मचारियों को रोज़ाना व्यायाम और संतुलित आहार से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।
कई कर्मचारियों ने अपना वज़न कम किया
गौरतलब है कि पुरस्कार विजेता कर्मचारियों में से एक, जी याकी ने बताया कि उन्होंने अनुशासन बनाए रखने के साथ-साथ नियमित व्यायाम भी किया, जिससे उन्हें वज़न कम करने में मदद मिली। याकी कहती हैं कि मेरा मानना है कि यह मेरे जीवन का सबसे अच्छा समय है, जब मैं खुद को सर्वश्रेष्ठ बना सकती हूँ। यह सिर्फ़ सुंदरता के बारे में नहीं, बल्कि स्वास्थ्य के बारे में भी है।








