सिनेमा जगत की मशहूर हस्तियों की तरह उनके बच्चे भी लाइमलाइट का हिस्सा बन जाते हैं। उनके जन्म से पहले ही उनके बारे में सुर्खियाँ बनने लगती हैं। ऐसा ही कुछ सुपरस्टार रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की बेटी दुआ पादुकोण के साथ भी देखने को मिला। दुआ अब एक साल की हो गई हैं और दीपिका और रणवीर ने इस मौके को खास अंदाज में मनाया।
दीपिका पादुकोण ने अपनी लाडली के जन्मदिन के मौके पर केक काटते हुए अपनी एक खूबसूरत तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। आइए एक नजर डालते हैं दुआ पादुकोण के जन्मदिन के जश्न की इन तस्वीरों पर।
दीपिका ने मनाया अपनी बेटी का जन्मदिन
पिछले साल 8 सितंबर को दीपिका पादुकोण ने बेटी दुआ को जन्म दिया था। इस हिसाब से अब वह एक साल की हो गई हैं। दीपिका ने इस खास मौके को अपने ही अंदाज में सेलिब्रेट किया है। एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट फोटो शेयर की है। इस फोटो में आप देख सकते हैं कि दीपिका और रणवीर ने दुआ का जन्मदिन मनाते हुए चॉकलेट केक काटा है।
इस फोटो के कैप्शन में युवा फिल्म एक्ट्रेस ने लिखा है- प्यार की मेरी अनोखी भाषा, अपनी बेटी के जन्मदिन पर अपने हाथों से केक बनाते हुए। यानी दुआ पादुकोण की ज़िंदगी के एक ख़ास दिन पर दीपिका ने अपनी कुकिंग स्किल्स दिखाईं और एक ख़ास केक बनाया। दीपिका के इस हुनर की इंटरनेट पर खूब तारीफ़ हो रही है।
दुआ ने अपनी माँ के हाथ का बना केक काटकर अपना पहला जन्मदिन मनाया है। आलम ये है कि दीपिका की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही है और फैन्स उनकी पोस्ट पर ताबड़तोड़ लाइक्स और कमेंट्स कर रहे हैं। साथ ही, दुआ को जन्मदिन की शुभकामनाएँ भी दे रहे हैं।
इस फ़िल्म में नज़र आएंगी दीपिका
अजय देवगन स्टारर फ़िल्म सिंघम अगेन के बाद, दीपिका पादुकोण एक्टिंग की दुनिया से ब्रेक ले रही हैं। इस दौरान उन्होंने एक बेटी दुआ को भी जन्म दिया है। उनकी आने वाली फ़िल्म पर नज़र डालें तो उसका नाम AA22xA6 है। साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और निर्देशक एटली की जोड़ी इस फ़िल्म को लेकर आ रही है। जिसमें दीपिका एक्शन अवतार में नज़र आएंगी।







