Home मनोरंजन थियेटर के बाद ‘कुली’ ने दी OTT पर दस्तक, ‘बिग बॉस 19’...

थियेटर के बाद ‘कुली’ ने दी OTT पर दस्तक, ‘बिग बॉस 19’ से लेकर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन तक यहां जानिए ताजा अपडेट्स

8
0

मनोरंजन जगत से जुड़ी ताज़ा अपडेट्स जानने के लिए आपका स्वागत है। यहाँ आपको बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की सभी छोटी-बड़ी खबरें पढ़ने को मिलेंगी। ‘द कॉन्ज्यूरिंग 4’ ने बॉक्स ऑफिस पर ‘बागी 4’ और ‘द बंगाल फाइल्स’ को भी पीछे छोड़ दिया। वहीं, सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में राशन टास्क देखने को मिला। करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर की संपत्ति को लेकर विवाद भी गहरा गया है। आइए जानते हैं मनोरंजन से जुड़ी आज की ताज़ा खबरों के बारे में।

करिश्मा के बच्चों के समर्थन में आईं संजय कपूर की बहन

करिश्मा कपूर के बच्चों समायरा और कियान ने हाल ही में अपने पिता संजय कपूर की पत्नी प्रिया सचदेवा के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। 30 हज़ार करोड़ की संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद में संजय कपूर की बहन मंधीरा कूपर भी करिश्मा के बच्चों के समर्थन में आई हैं। उन्होंने एएनआई से बात करते हुए बच्चों का पक्ष लिया।

रजनीकांत की कुली ने ओटीटी पर दस्तक दी

View this post on Instagram

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

रजनीकांत की एक्शन फिल्म ‘कुली’ सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के बाद आज यानी 11 सितंबर को ओटीटी पर रिलीज़ होने जा रही है। आप इसे प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। प्रशंसक इसे लेकर काफी उत्साहित दिख रहे हैं।

‘द कॉन्ज्यूरिंग 4’ ने छठे दिन कितनी कमाई की?

View this post on Instagram

A post shared by The Conjuring (@theconjuring)

हॉरर फ्रैंचाइज़ी फिल्म ‘द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स’ को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुए 6 दिन हो चुके हैं। छठे दिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 3.25 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म ने अब तक 64.25 करोड़ की कमाई कर ली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here