Home खेल IND vs PAK Highlights: ‘पहलगाम पीड़ितों को…’, पाकिस्तान को रौंदकर सूर्यकुमार ने...

IND vs PAK Highlights: ‘पहलगाम पीड़ितों को…’, पाकिस्तान को रौंदकर सूर्यकुमार ने भारतीय सेना को समर्पित की जीत, तो माथा पीटने लगे पाकी फैंस, वीडियो

4
0

क्रिकेट न्यूज डेस्क।। भारत की टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार ने अपने जन्मदिन पर पाकिस्तान को हराकर भारत को एशिया कप-2025 के सुपर 4 में लगभग पहुँचा दिया। 14 सितंबर को सूर्यकुमार का जन्मदिन है और इसी दिन उन्होंने कप्तानी पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई। जीत के बाद सूर्यकुमार ने एक ऐसा बयान दिया जिसने सभी को प्रभावित किया।

भारत में इस मैच का काफी विरोध हुआ था और इसकी वजह अप्रैल में पहलगाम में हुआ आतंकी हमला था। बीसीसीआई और सरकार के साथ-साथ टीम इंडिया के खिलाड़ियों की भी देशभर में आलोचना हो रही थी। मैच के बाद सूर्यकुमार ने देश के नाम एक संदेश दिया।

‘हम साथ हैं’

मैच के बाद सूर्यकुमार ने कहा कि वह पहलगाम हमले के पीड़ितों के साथ खड़े हैं और अपनी सेना का सम्मान करते हैं जिन्होंने बहादुरी से ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया। सूर्यकुमार ने कहा, “हम पहलगाम हमले के पीड़ितों के परिवारों के साथ हैं और उनके प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं। हम आज की जीत को अपनी सेना को समर्पित करना चाहते हैं।”

सूर्यकुमार ने इस मैच में 47 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसमें उन्होंने 37 गेंदों का सामना करते हुए पाँच चौके और एक छक्का लगाया। उनके अलावा अभिषेक शर्मा ने 13 गेंदों में 31 और तिलक वर्मा ने 31 गेंदों में 31 रन बनाए।

” title=”Pehalgam याद… हाथ नहीं मिलाया, Suryakumar ने Pak को हराकर शहीदों को समर्पित की जीत | IND vs PAK” width=”315″>

बेहतरीन रिटर्न गिफ्ट

सूर्यकुमार का जन्मदिन 14 सितंबर को है और इसी दिन टीम ने उन्हें जीत का तोहफा दिया है। सूर्यकुमार जब प्रेजेंटेशन सेरेमनी में आए, तो पूरा स्टेडियम हैप्पी बर्थडे के नारे लगा रहा था। उनका इंटरव्यू ले रहे संजय मांजरेकर भी उन्हें शुभकामनाएं दे रहे थे। इस बारे में सूर्यकुमार ने कहा, “मैं अंत तक टिके रहना चाहता था। यह एक शानदार जीत है और भारत के लिए एक बेहतरीन रिटर्न गिफ्ट है।” हमारी पूरी टीम ने इसे एक सामान्य मैच की तरह लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here