Home टेक्नोलॉजी iPhone 16 खरीदने का सही मौका: 50 हजार से कम कीमत में...

iPhone 16 खरीदने का सही मौका: 50 हजार से कम कीमत में मिलेगा स्मार्टफोन, ऑफर की डिटेल जान फटाफट कर दे ऑर्डर

7
0

फ्लिपकार्ट ने अपने सबसे बड़े शॉपिंग फेस्टिवल बिग बिलियन डेज़ सेल के लिए शानदार ऑफर्स की घोषणा की है। इस बार सबसे बड़ा आकर्षण iPhone 16 है जो अब ग्राहकों को 50,000 रुपये से कम कीमत में मिलने वाला है। यह ऑफर बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर की मदद से मिलेगा। फ़िलहाल, फ्लिपकार्ट पर iPhone 16 की कीमत 51,999 रुपये दिखाई जा रही है, लेकिन इसके साथ ही “Notify Me” का टैग भी दिया गया है, जिससे साफ़ है कि यह कीमत सिर्फ़ सेल के दौरान ही रहेगी।

iPhone 16 पर भारी छूट

फ्लिपकार्ट ने बताया है कि iPhone 16 पर बैंक ऑफर और एक्सचेंज स्कीम भी लागू होंगी। अगर आप फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको 3,653 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। वहीं, SBI कार्ड से भुगतान करने पर 2,600 रुपये तक की छूट मिलेगी। एक्सचेंज ऑफर में पुराने iPhone भी अच्छी कीमत पर एक्सचेंज किए जा सकेंगे। उदाहरण के लिए, iPhone 15 पर 27,000 रुपये और iPhone 14 पर 24,000 रुपये की एक्सचेंज वैल्यू दी जा रही है। सितंबर 2024 में iPhone 16 की लॉन्च कीमत 79,900 रुपये थी। iPhone 17 के आने के बाद इसकी आधिकारिक कीमत 69,900 रुपये कर दी गई थी। अब सेल सीज़न में यह और सस्ता मिल रहा है, जिससे ग्राहकों की जेब पर बोझ कम पड़ेगा। हालाँकि, यह भी ध्यान देने योग्य है कि पिछले कुछ सालों में, फ्लिपकार्ट की पहले दिन के बाद iPhones की कीमतें बढ़ाने के लिए आलोचना भी हुई है।

iPhone 16 Pro और Pro Max पर भी ऑफर

सिर्फ़ iPhone 16 ही नहीं, बल्कि इसके Pro वेरिएंट पर भी सेल में बड़ी छूट मिलेगी। iPhone 16 Pro 74,999 रुपये में मिलेगा और बैंक ऑफर लागू करने पर इसकी कीमत 69,999 रुपये हो जाएगी। वहीं, iPhone 16 Pro Max 94,999 रुपये में उपलब्ध होगा और बैंक डिस्काउंट के बाद इसकी प्रभावी कीमत 89,999 रुपये हो जाएगी। ध्यान रहे, iPhone 16 Pro की शुरुआती कीमत 1,19,900 रुपये और iPhone 16 Pro Max की 1,44,900 रुपये थी।

iPhone 16 के फ़ीचर्स

iPhone 16 में 6.1 इंच का OLED डिस्प्ले है, जो 60Hz रिफ्रेश रेट और 1,600 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। इसे सेरेमिक शील्ड प्रोटेक्शन दिया गया है। फोन में Apple का नया A18 प्रोसेसर और 8GB रैम है जो Apple इंटेलिजेंस फ़ीचर्स को सपोर्ट करता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 2x टेलीफ़ोटो ज़ूम वाला 48MP का प्राइमरी कैमरा और 12MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें ऑटोफोकस वाला 12MP का ट्रूडेप्थ कैमरा है।

Samsung Galaxy S24 Ultra 5G पर भी भारी छूट
ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर Samsung Galaxy S24 Ultra 5G पर भी भारी छूट चल रही है। जानकारी के मुताबिक, फोन के 12+256GB वेरिएंट की असल कीमत 1,34,999 रुपये है, लेकिन यहाँ इसे 37 प्रतिशत की छूट के साथ लिस्ट किया गया है। डिस्काउंट के बाद आप इसे मात्र 84,895 रुपये में खरीद सकते हैं। इसके अलावा, आप इसे 2985 रुपये की आसान किश्तों पर भी खरीद सकते हैं। बता दें कि बैंक ऑफर्स के तहत आप इसे और भी सस्ती कीमत पर खरीद सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here