Home लाइफ स्टाइल हवाई यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जानें कैसे रखे जाते हैं एयरपोर्ट...

हवाई यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जानें कैसे रखे जाते हैं एयरपोर्ट के कोड, कौन करता है दुनियाभर में ये काम?

8
0

जब भी आप हवाई जहाज से कहीं यात्रा करते हैं, तो आपने अपने टिकट पर कुछ कोड लिखे देखे होंगे। जैसे अगर आप दिल्ली से मुंबई जा रहे हैं, तो आपने DEL-BOM (यानी दिल्ली और मुंबई) लिखा देखा होगा। ये अक्षर हैं। यह एक खास तरह का कोड होता है। इन कोड का क्या मतलब होता है? हम इस बारे में विस्तार से बात करेंगे। लेकिन, पहले यह जानना ज़रूरी है कि अभी तक आप दिल्ली से मुंबई की उड़ान भरते समय BOM कोड देखते थे। वहीं, अब एक नया कोड भी दर्ज होने वाला है। समय के साथ भारत विकास के पथ पर अग्रसर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 सितंबर को मुंबई में नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे। इस हवाई अड्डे को NMI कोड दिया गया है। आइए अब इन कोड की पूरी कहानी जानते हैं, इनका क्या महत्व है और ये कैसे दिए जाते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी करेंगे उद्घाटन

नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (NMIA) के पहले चरण का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 30 सितंबर को किए जाने की संभावना है। केंद्र सरकार ने हवाई अड्डे के उद्घाटन के लिए कई समय सीमाएँ तय की थीं – 1 जनवरी, 31 जनवरी, 31 मार्च और जून 2025। आखिरकार, इस साल जुलाई में, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हवाई अड्डे का दौरा किया और 30 सितंबर की अंतिम तिथि तय की।

कोड की कहानी

यात्रा करते समय आपने शायद ध्यान से नहीं देखा होगा, लेकिन आपके टिकट पर एक कोड लिखा होता है। क्या आपने कभी सोचा है कि इन तीन-चार अक्षरों का क्या मतलब होता है? यह क्यों लिखा जाता है? या इन्हें कैसे जारी किया जाता है? कल्पना कीजिए कि दुनिया में इतने सारे हवाई अड्डे हैं और हर एक का एक अलग कोड है। आइए कोड की दिलचस्प कहानी समझते हैं…

कुछ एयरपोर्ट के कोड

शहर एयरपोर्ट कोड
मुंबई छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा BOM
कोलकाता नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा CCU
चेन्नई चेन्नई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा MAA
दिल्ली इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा DEL
बेंगलुरु केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा BLR
हैदराबाद राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा HYD
अहमदाबाद सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा AMD
जयपुर जयुपर इंटरनेशनल एयरपोर्ट JAI
पटना जय प्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा PAT
श्रीनगर शेख उल-आलम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा SXR

भारत में सभी नागरिकों के लिए आधार कार्ड बनता है। आप सभी के आधार कार्ड में एक विशिष्ट संख्या होती है। एक ऐसा नंबर जो पूरे देश में किसी और आधार कार्ड में नहीं होगा। इसका उद्देश्य आपके आधार कार्ड को अन्य लोगों के आधार कार्ड से विशिष्ट और अलग बनाना है। हवाई अड्डे के साथ भी यही बात लागू होती है। दुनिया में कई हवाई अड्डे हैं। भारत में भी कई हवाई अड्डे हैं। इन सभी हवाई अड्डों की पहचान आसानी से समझी जा सके, इसके लिए एक विशिष्ट कोड का उपयोग किया जाता है। ताकि देशों और शहरों के बीच किसी भी प्रकार की भ्रांति से बचा जा सके। हवाई अड्डे के कोड यात्रियों को टिकटों से जुड़े दस्तावेज़ों और बैगेज टैग पर दिखाई देते हैं। इनका उपयोग हवाई यातायात नियंत्रक और पायलट भी करते हैं।

कोड कौन देता है?

ICAO और अंतर्राष्ट्रीय वायु परिवहन संघ (IATA) दो आधिकारिक संगठन हैं जो हवाई अड्डा कोड जारी करते हैं, लेकिन उनके कोड अलग-अलग होते हैं। दुनिया के प्रत्येक आधिकारिक हवाई अड्डे को IATA से तीन-अक्षरों का कोड, जैसे (DEL) और ICAO से चार-अक्षरों का कोड, जैसे सऊदी अरब का दम्मम/किंग फ़हद अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, जो दुनिया के सबसे बड़े हवाई अड्डों में से एक है, दिया जाता है। आईसीएओ कोड, जिन्हें लोकेशन इंडिकेटर भी कहा जाता है, चार-अक्षरों वाले कोड होते हैं जिनका उपयोग पायलट और हवाई यातायात नियंत्रक अपने चार्ट, ऑन-बोर्ड सिस्टम और संचार में करते हैं।

आईएटीए कोड, जिन्हें आईएटीए लोकेशन आइडेंटिफायर भी कहा जाता है, तीन-अक्षरों वाले कोड होते हैं जिनका उपयोग हवाई अड्डों की पहचान के लिए किया जाता है। वास्तव में, आईएटीए हवाई अड्डा कोड अक्सर हवाई अड्डे के शहर के पहले तीन अक्षरों पर आधारित होते हैं। जैसे दिल्ली के लिए DEL का प्रयोग किया जाता है, वैसे ही अहमदाबाद (AMD) का प्रयोग किया जाता है।

ये कोड क्यों दिए जाते हैं?

पहचान- प्रत्येक हवाई अड्डे का एक विशिष्ट कोड होता है, जिससे दुनिया के किसी भी कोने में उसे तुरंत पहचाना जा सकता है।
टिकट और बोर्डिंग पास – यह कोड उड़ान टिकटों, बोर्डिंग पास और सामान टैग पर लिखा होता है ताकि यात्रियों और कर्मचारियों को पता चल सके कि उड़ान किस हवाई अड्डे से रवाना हो रही है या कहाँ जाएगी।
पायलट और हवाई यातायात नियंत्रक – पायलट और हवाई यातायात नियंत्रक भ्रम से बचने के लिए चार्ट, सिस्टम और संचार में इन कोडों का उपयोग करते हैं।
अंतर्राष्ट्रीय मानक – दुनिया भर में एक ही प्रणाली होने के कारण सभी देशों के हवाई अड्डे एक-दूसरे से आसानी से जुड़े हुए हैं।
तेज़ और आसान जानकारी – पूरे हवाई अड्डे का नाम बोलने की तुलना में छोटे कोड आसान होते हैं, जैसे DEL कहना, इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, दिल्ली कहने से छोटा है।

गया हवाई अड्डा कोड विवाद

इस कोड की एक बहुत ही रोचक कहानी है। ये कोड बताते हैं कि आप किस हवाई अड्डे से किस हवाई अड्डे के लिए यात्रा कर रहे हैं। हालाँकि, इस कोड को लेकर देश में विवाद भी हुआ था। बिहार के गया के कोड को लेकर भाजपा सांसद नाराज़ थे। उन्होंने संसद में यह मामला उठाया। दरअसल, गया का कोड GAY है। वे इस कोड से नाखुश थे।

भाजपा नेता भीम सिंह ने सवाल किया कि क्या यह सच है कि गया अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का कोड ‘GAY’ है, जिसे लोग सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से अपमानजनक और असुविधाजनक मानते हैं। उन्होंने यह भी पूछा कि क्या सरकार ‘GAY’ कोड नाम को बदलकर अधिक सम्मानजनक और सांस्कृतिक रूप से उपयुक्त कोड बनाने पर विचार कर रही है। इस प्रश्न के उत्तर में

नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में कहा कि हवाई अड्डे को दिया गया तीन-अक्षरों वाला IATA कोड स्थायी माना जाता है।

ये कोड केवल विशेष परिस्थितियों में ही बदले जाते हैं, वह भी आमतौर पर हवाई सुरक्षा से जुड़े मामलों में।

उन्होंने कहा कि ये कोड आमतौर पर उस स्थान के नाम के पहले तीन अक्षरों पर आधारित होते हैं जहाँ हवाई अड्डा स्थित है।

मंत्री ने यह भी बताया कि पहले भी गया हवाई अड्डे के कोड को बदलने का अनुरोध किया गया था, लेकिन आईएटीए ने स्पष्ट किया है कि उसके नियमों (संकल्प 763) के तहत कोड को केवल असाधारण परिस्थितियों में ही बदला जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here