Home टेक्नोलॉजी Xiaomi ने मार्केट में लॉन्च किये अपने अबतक के सबसे दमदार स्मार्टफोन Xiaomi...

Xiaomi ने मार्केट में लॉन्च किये अपने अबतक के सबसे दमदार स्मार्टफोन Xiaomi 15T और Xiaomi 15T Pro, यहाँ पढ़े कीमत और फीचर्स की पूरी डिटेल

10
0

चीनी स्मार्टफोन ब्रांड Xiaomi ने अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप फोन लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने Xiaomi 15T और Xiaomi 15T Pro लॉन्च किए हैं। दोनों फोन एक ग्लोबल इवेंट में लॉन्च किए गए। ये स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंशन प्रोसेसर और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आते हैं। दोनों फोन में 5500mAh की बैटरी है।

बेहतर थर्मल मैनेजमेंट के लिए 3D आइसलूप सिस्टम दिया गया है। इस सीरीज़ के फोन IP68 रेटिंग के साथ आते हैं। दोनों Xiaomi फोन में Xiaomi Astral Communication फीचर दिया गया है, जिससे बिना वाई-फाई या सेल्युलर नेटवर्क के कॉलिंग की जा सकती है। आइए जानते हैं इन स्मार्टफोन्स की कीमत और अन्य खासियतें।

कीमत क्या है?
Xiaomi 15T Pro और Xiaomi 15T अभी भारत में लॉन्च नहीं हुए हैं, लेकिन इन्हें ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है। Xiaomi 15T Pro की कीमत 649 पाउंड (करीब 77,000 रुपये) से शुरू होती है। यह कीमत 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की है। फोन ब्लैक, ग्रे और मैचा गोल्ड कलर में आता है। Xiaomi 15T की शुरुआती कीमत £549 (लगभग 65,000 रुपये) है। यह कीमत 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वैरिएंट के लिए है। कंपनी ने इसे 512GB स्टोरेज विकल्प में भी लॉन्च किया है। यह फोन ब्लैक, ग्रे और रोज़ गोल्ड रंगों में उपलब्ध है।

क्या हैं स्पेसिफिकेशन?
डुअल-सिम Xiaomi 15T Pro में 144Hz रिफ्रेश रेट और गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन के साथ 6.83-इंच का AMOLED डिस्प्ले है। यह स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंशन 9400+ प्रोसेसर द्वारा संचालित है। इसमें 12GB रैम और 1TB तक स्टोरेज है। कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP + 50MP + 12MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। आगे की तरफ, कंपनी ने 32MP का सेल्फी कैमरा दिया है। फोन में 5500mAh की बैटरी है। यह 90W वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

दूसरी ओर, Xiaomi 15T में प्रो वेरिएंट जैसा ही फ्रंट कैमरा, डिस्प्ले और सॉफ्टवेयर है। इसमें मीडियाटेक डाइमेंशन 8400 अल्ट्रा प्रोसेसर है। फोन में 5500mAh की बैटरी है जो 67W चार्जिंग सपोर्ट करती है। दोनों फोन में Xiaomi Astral Communication फीचर है। इससे यूजर्स बिना सेल्युलर या वाई-फाई नेटवर्क के भी वॉयस कॉल कर सकते हैं।

Xiaomi Astral Communication कैसे काम करेगा?
हालाँकि, इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए फोन में सिम कार्ड लगा होना ज़रूरी है। इसके अलावा, यूजर्स को Xiaomi अकाउंट में लॉग इन भी करना होगा। यह फीचर वॉकी-टॉकी की तरह काम करता है, जो एक खास इलाके में ही काम करता है। यह पूरी प्रक्रिया ब्लूटूथ कम्युनिकेशन के एक विस्तारित रूप का इस्तेमाल करती है। इसके अलावा, दोनों यूजर्स के पास इस फीचर वाला फोन होना भी ज़रूरी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here