Home व्यापार Ratan Tata की भरोसेमंद ये कंपनी दे रही हर महीने लाखों रूपए...

Ratan Tata की भरोसेमंद ये कंपनी दे रही हर महीने लाखों रूपए छापने का मौका, यहां जानिए कैसे शुरू करे बिज़नेस ?

29
0

बिज़नेस न्यूज़ डेस्क – अगर आप किसी बेहतर बिजनेस की तलाश में हैं तो हम आपको ऐसे बिजनेस के बारे में बता रहे हैं। जिसमें बंपर कमाई होगी। आप बेहद कम निवेश करके अपना बिजनेस शुरू कर सकते हैं। जेनेरिक दवा स्टार्टअप कंपनी जेनेरिक आधार में निवेश करके आप हर महीने लाखों कमाने का सपना पूरा कर सकते हैं। जेनेरिक आधार एक फार्मेसी बिजनेस है। यह रतन टाटा द्वारा निवेश की गई कंपनी है। आप इसे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से कर सकते हैं। इस कंपनी की फ्रेंचाइजी के जरिए आप अच्छा खासा पैसा कमा सकते हैं। जेनेरिक आधार देश के युवा संस्थापक श्री अर्जुन देशपांडे का फार्मेसी बिजनेस है। जेनेरिक आधार कंपनी की शुरुआत महाराष्ट्र के पुणे से हुई थी। लेकिन अब यह 18 राज्यों के 130 से ज्यादा शहरों तक पहुंच चुकी है।

रतन टाटा ने किया निवेश
सबसे खास बात यह है कि इस कंपनी में रतन टाटा ने भी बड़ा निवेश किया है। यह कंपनी ग्राहकों को अपनी दवाओं पर 80 फीसदी तक की छूट देती है। दुकानदार को 40 फीसदी तक का मार्जिन भी मिलता है। जबकि बड़ी दवा कंपनियां अधिकतम 15-20 फीसदी का मार्जिन देती हैं। कंपनी 1000 तरह की जेनेरिक दवाइयां उपलब्ध कराएगी। इन दवाइयों पर ग्राहकों को 80 प्रतिशत तक की छूट मिलती है। कंपनी उन लोगों के साथ भी व्यापार करती है जो पहले से ही अपना मेडिकल स्टोर चला रहे हैं। साथ ही उन लोगों के साथ भी जो नया स्टोर शुरू करना चाहते हैं।

जानें कैसे लें फ्रेंचाइजी
अगर आप भी जेनेरिक दवाओं का रिटेल स्टोर खोलने की सोच रहे हैं तो कंपनी की वेबसाइट genericaadhaar.com/ पर जा सकते हैं। इसके बाद बिजनेस ऑपरच्युनिटी पर क्लिक करें। आपकी स्क्रीन पर एक ऑनलाइन फॉर्म आएगा। फॉर्म में नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी समेत जरूरी जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन दबाएं।

फ्रेंचाइजी पाने के लिए क्या करें?
जेनेरिक आधार की फ्रेंचाइजी उन लोगों को दी जाती है जो पहले से ही अपना मेडिकल स्टोर चला रहे हैं या जो अपना नया स्टोर शुरू करना चाहते हैं। अगर आप इस कंपनी की फ्रेंचाइजी लेते हैं तो आपको कंपनी की तरफ से ही GA (जेनेरिक आधार) का ब्रांड लोगो मिलेगा। साथ ही ब्रांडिंग मटीरियल, इन-हाउस प्रोडक्ट और दवा खरीद के लिए इन-हाउस सॉफ्टवेयर मुहैया कराया जाएगा। इसके लिए आपको ड्रग लाइसेंस भी लेना होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here