Home मनोरंजन बजट 400 करोड़, सुपरस्टार एक्टर की फीस 150 करोड़, डायरेक्टर ने लिए...

बजट 400 करोड़, सुपरस्टार एक्टर की फीस 150 करोड़, डायरेक्टर ने लिए 50 करोड़, रिलीज से पहले कमाए 240 करोड़- पता है नाम?

6
0

पैन इंडिया स्टार प्रभास भारत के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं, जिन्होंने अपनी एक मजबूत फैन फॉलोइंग बनाई है। हालाँकि, पिछला कुछ समय उनकी फिल्मों के लिए अच्छा नहीं रहा। जब राधे और आदिपुरुष जैसी फिल्म बुरी तरह फ्लॉप रही। अब प्रभास जल्द ही अपनी नई पैन इंडिया फिल्म ‘द राजा साहब’ लेकर आ रहे हैं। जिसका ट्रेलर भी 29 सितंबर को रिलीज़ हो गया। इसी बीच खबर आ रही है कि प्रभास ने अपनी फीस में कटौती कर दी है। फ्लॉप फिल्मों को देखते हुए प्रभास ने यह कदम उठाया है।

कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि प्रभास ‘द राजा साहब’ के लिए 150 करोड़ रुपये चार्ज करने वाले थे। लेकिन अब वह कथित तौर पर 100 करोड़ रुपये ही फीस लेंगे। सूत्रों का कहना है कि ‘द राजा साहब’ भी आदिपुरुष वाली प्रोडक्शन टीम की है। ऐसे में पिछली फिल्म को मिले नेगेटिव रिस्पॉन्स के बाद एक्टर ने यह कदम उठाया है।

प्रभास की फीस में कटौती

‘सियासत’ की रिपोर्ट के अनुसार, आदिपुरुष न सिर्फ़ फ्लॉप रही, बल्कि इसकी काफ़ी आलोचना भी हुई। आदिपुरुष के फ्लॉप होने से ‘द राजा साहब’ की डील पर असर पड़ा है। रिपोर्ट्स का दावा है कि प्रभास की सैलरी में 33% तक की कटौती की गई है। ऐसे में प्रभास की मार्केट वैल्यू और छवि को बड़ा झटका लगा है।

आदिपुरुष के बाद एक झटका

बता दें कि आदिपुरुष न सिर्फ़ फ्लॉप रही, बल्कि इस पर काफ़ी विवाद भी हुआ। प्रभास ने फ़िल्म में प्रभु राम का किरदार निभाया था और ओम राउत ने इसका निर्देशन किया था। वीएफएक्स से लेकर फ़िल्म की लेखनी तक, काफ़ी मेहनत की गई थी। इस पर 600-800 करोड़ का भारी-भरकम बजट लगाया गया था, लेकिन लोगों ने इसे घटिया क़रार दिया। बता दें कि इसके संवाद मनोज मुंतशिर ने लिखे थे।

अपनी मौत से 7 दिन पहले एक भयानक भविष्यवाणी करने वाला ये सितारा प्यार में डूबा था, पर शादी नहीं कर पाया।

सबकी नज़रें ‘द राजा साब’ पर
‘द राजा साब’ की बात करें तो इसका ट्रेलर सोमवार को ही रिलीज़ हुआ है। यह मूल रूप से एक तेलुगु फिल्म है। इसमें मालविका मोहन, निधि अग्रवाल, रिद्धि कुमार, योगी बाबू से लेकर संजय दत्त जैसे सितारे भी हैं, जिसका निर्देशन मारुति ने किया है। यह फिल्म अगले साल रिलीज़ होने वाली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here