अक्टूबर का महीना त्योहारों और छुट्टियों से भरा होता है। इस बार बैंकिंग क्षेत्र में काम करने वालों और आम ग्राहकों, दोनों को थोड़ा सतर्क रहना होगा, क्योंकि अक्टूबर में कुल 21 दिन बैंकों में छुट्टियां रहेंगी। अगर आप अपने ज़रूरी काम पहले से नहीं निपटाते, तो पैसों से जुड़े कई काम अधूरे रह सकते हैं।
RBI के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, अक्टूबर में रविवार के कारण 5, 12, 19 और 26 तारीख को सभी बैंक बंद रहेंगे। वहीं, 11 और 25 अक्टूबर को दूसरे और चौथे शनिवार की छुट्टियां रहेंगी। यानी इस महीने सिर्फ़ शनिवार-रविवार के कारण बैंक 6 दिन ही बंद रहेंगे।
राज्यवार छुट्टियों की सूची
1 अक्टूबर: त्रिपुरा, कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु, सिक्किम, असम, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, केरल, नागालैंड और मेघालय में दशहरा/महानवमी की छुट्टी।
2 अक्टूबर: गांधी जयंती और दशहरा के कारण देश भर में बैंक बंद रहेंगे।
3 अक्टूबर: दुर्गा पूजा के अवसर पर सिक्किम राज्य के सभी बैंक बंद रहेंगे।
4 अक्टूबर: दुर्गा पूजा के अवसर पर सिक्किम के सभी बैंक बंद रहेंगे।
6 अक्टूबर: पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा में लक्ष्मी पूजा की छुट्टी।
7 अक्टूबर: कर्नाटक, ओडिशा, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में वाल्मीकि जयंती और कुमार पूर्णिमा।
10 अक्टूबर: करवा चौथ के अवसर पर हिमाचल प्रदेश के सभी बैंक बंद रहेंगे।
18 अक्टूबर: बिहू त्योहार के अवसर पर असम के सभी बैंक बंद रहेंगे।
20 अक्टूबर: दिवाली, नरक चतुर्दशी और काली पूजा के त्योहार के कारण महाराष्ट्र, ओडिशा, सिक्किम, मणिपुर, जम्मू और कश्मीर और बिहार को छोड़कर देश भर के सभी बैंक बंद रहेंगे।
21 अक्टूबर: दिवाली अमावस्या, लक्ष्मी पूजन, दिवाली और गोवर्धन पूजा के अवसर पर महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम, मणिपुर, जम्मू और कश्मीर के सभी बैंक बंद रहेंगे।
22 अक्टूबर: दिवाली (बलिप्रतिपदा), विक्रम संवत नववर्ष, गोवर्धन पूजा और लक्ष्मी पूजा के अवसर पर गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तराखंड, सिक्किम, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार में सभी बैंक बंद रहेंगे।
23 अक्टूबर: भाई दूज, चित्रगुप्त जयंती, लक्ष्मी पूजा (दिवाली), भातृ द्वितीया, निंगोल चकोबा के अवसर पर गुजरात, सिक्किम, मणिपुर, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश के सभी बैंक बंद रहेंगे।
27 अक्टूबर: छठ पर्व पर बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में बैंकों की छुट्टी।
28 अक्टूबर: छठ पर्व पर बिहार और झारखंड में बैंकों की छुट्टी।
31 अक्टूबर: सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर गुजरात में बैंक बंद रहेंगे।
ग्राहक ध्यान दें
अगर आप अक्टूबर में बैंकिंग से जुड़े काम जैसे नकद जमा, चेक क्लियरेंस, लोन संबंधी कागजी कार्रवाई, डिमांड ड्राफ्ट या अन्य सेवाएं लेने वाले हैं, तो कैलेंडर देखकर पहले से योजना बना लें। हालाँकि ऑनलाइन बैंकिंग, यूपीआई और एटीएम सुविधाएँ जारी रहेंगी, लेकिन शाखा-स्तरीय कामकाज स्थगित रहेंगे।







