कई बार सितारे पर्दे पर तो कामयाब हो जाते हैं, लेकिन निजी जिंदगी में उनकी किस्मत उनका साथ नहीं देती। ऐसा ही कुछ एक पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस के साथ हुआ है। इस एक्ट्रेस ने न सिर्फ शो में 2 शादियां कीं, बल्कि असल जिंदगी में भी वो दो बार दुल्हन बन चुकी हैं। हालांकि, रील लाइफ की तरह रियल लाइफ में भी इस हसीना को शादी टूटने का दर्द सहना पड़ा और जिंदगी में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। ये एक्ट्रेस हैं श्वेता तिवारी, जिन्होंने अपनी निजी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। श्वेता की लव लाइफ इतनी खराब रही है कि एक्ट्रेस ने नेशनल टीवी पर भी लोगों के चुटकुले सुने हैं।
श्वेता तिवारी का तलाक सुर्खियों में रहा
श्वेता तिवारी ने पॉपुलर टीवी शो ‘कसौटी जिंदगी की’ से अपनी पहचान बनाई, लेकिन उन्हें क्या पता था कि असल जिंदगी में भी उनके हर रिश्ते की परीक्षा होगी। बता दें, श्वेता तिवारी को बहुत कम उम्र में ही प्यार हो गया था और उन्होंने शादी कर ली। एक्ट्रेस ने 1998 में एक्टर राजा चौधरी के साथ सात फेरे लिए थे। दोनों ने टीवी पर साथ काम किया और उनकी एक बेटी पलक तिवारी भी हुई, लेकिन उनका रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चला। श्वेता और राजा का टूटता रिश्ता एक ज़माने में गॉसिप का ज़रिया हुआ करता था।
दूसरे पति से प्यार नहीं
श्वेता ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए और उनका तलाक इतना आसान नहीं था। गुजारा भत्ता मांगने के बजाय, अभिनेत्री ने अपनी बेटी की कस्टडी के लिए अपने पति को मोटी रकम चुकाई। जब श्वेता बिग बॉस के घर में दाखिल हुईं, तो तलाक के चलते उन्हें डॉली बिंद्रा की खरी-खोटी भी सुननी पड़ी। ज़माने ने श्वेरा के दामन पर कई दाग लगाने की कोशिश की, लेकिन अभिनेत्री ने हर मुश्किल का डटकर सामना किया। इसके बाद साल 2013 में श्वेता ने अभिनव कोहली से शादी कर ली और ज़िंदगी में एक बार फिर प्यार पाने की कोशिश की। हालाँकि, यह फैसला उनकी ज़िंदगी की सबसे बड़ी गलती साबित हुआ। इतिहास ने खुद को दोहराया और अभिनव और श्वेता का एक-दूसरे से रिश्ता टूट ही गया। एक बेटा होने के बाद, दोनों अलग हो गए और अभिनव ने श्वेता को बदनाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
श्वेता ने ज़िंदगी को बच्चों के नाम रखा
श्वेता तिवारी ने अपनी निजी ज़िंदगी के बारे में कभी खुलकर कुछ नहीं कहा, लेकिन अपने दोनों बच्चों की हिफ़ाज़त के लिए उन्होंने शेरनी की तरह लड़ाई लड़ी है। बिना किसी सहारे के, वह अपने दोनों बच्चों की परवरिश अकेले ही करने में कामयाब रही हैं। अब श्वेता तिवारी की बेटी 24 साल की हो गई है, फिर भी श्वेता का नाम किसी न किसी अभिनेता के साथ जुड़ता रहता है। हालाँकि, सभी अफवाहों को खारिज करते हुए, श्वेता खुद को सिंगल बताती हैं।






