शुक्रवार रात पूरे देश में करवा चौथ का त्यौहार बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। आम लोगों से लेकर मशहूर हस्तियों तक, हर कोई इस त्यौहार में डूबा हुआ दिखाई दिया। कुछ क्रिकेटरों और उनकी पत्नियों ने सोशल मीडिया पर करवा चौथ मनाते हुए अपनी तस्वीरें पोस्ट कीं। सोशल मीडिया पर सबसे ज़्यादा चर्चा भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव की हो रही है, जिनकी करवा चौथ मनाते हुए तस्वीरें वायरल हो रही हैं। क्रिकेट प्रशंसक इन तस्वीरों पर उत्साहजनक प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
View this post on Instagram
देविशा ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें पोस्ट कीं
भारत में करवा चौथ व्रत का बहुत महत्व है। विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए यह व्रत रखती हैं। वे पूरे दिन भूखी-प्यासी रहकर चांद का दीदार करके अपना व्रत पूरा करती हैं। देविशा शेट्टी ने भी सूर्यकुमार यादव के लिए करवा चौथ रखा। देविशा ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं। इनमें सूर्य लाल कुर्ता-पायजामा और देविशा लाल सूट-सलवार में नज़र आ रही हैं।
View this post on Instagram
सुरेश रैना की पत्नी ने वीडियो कॉल के ज़रिए तोड़ा व्रत
पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना की पत्नी प्रियंका रैना ने भी सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए करवा चौथ का व्रत रखा। प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर अपनी स्टोरी भी पोस्ट की, जिसमें वह छलनी से चांद को निहारती नज़र आ रही हैं। लाल सूट और आसमानी दुपट्टे में वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। प्रियंका ने वीडियो कॉल के ज़रिए अपने पति सुरेश रैना से बात करते हुए अपना व्रत तोड़ा।







