Home टेक्नोलॉजी Big Bang Diwali Sale 2025: Samsung 5G फोन पर 14 हजार रुपये...

Big Bang Diwali Sale 2025: Samsung 5G फोन पर 14 हजार रुपये की भारी छूट, ऑफर की डिटेल जान अभी कर दे ऑर्डर

6
0

अगर आप सैमसंग का फ़ोन खरीदने पर विचार कर रहे हैं और बेहतरीन ऑफ़र का इंतज़ार कर रहे हैं, तो देर न करें। फ्लिपकार्ट की बिग बैंग दिवाली सेल में लोकप्रिय सैमसंग गैलेक्सी A सीरीज़ के फ़ोन, गैलेक्सी A35 5G पर शानदार डील मिल रही है। लॉन्च के समय, इसके टॉप वेरिएंट, 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत ₹33,999 थी। फ़िलहाल, यह फ़ोन फ्लिपकार्ट पर ₹14,000 की छूट के बाद ₹19,999 में उपलब्ध है। आप इस फ़ोन को 5% कैशबैक के साथ भी खरीद सकते हैं। ₹15,100 तक का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है। ध्यान दें कि एक्सचेंज ऑफ़र के ज़रिए मिलने वाला डिस्काउंट आपके पुराने फ़ोन की स्थिति, ब्रांड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा।

सैमसंग गैलेक्सी A35 5G के फ़ीचर्स और स्पेसिफिकेशन
सैमसंग गैलेक्सी A35 5G में 2340×1080 पिक्सल रेज़ोल्यूशन वाला 6.6 इंच का सुपर AMOLED डिस्प्ले है। यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोन 8GB रैम और 256GB तक की इंटरनल स्टोरेज वाले वेरियंट में उपलब्ध है। कंपनी प्रोसेसर के तौर पर Exynos 1380 चिपसेट दे रही है। बैक पैनल पर आपको फोटोग्राफी के लिए एलईडी फ्लैश के साथ तीन कैमरे मिलेंगे। इनमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल सेंसर और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर शामिल है। सेल्फी के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन की बैटरी 5000mAh की है और 25 वॉट की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन IP67 डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग से लैस है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो फोन Android 14 पर आधारित OneUI 6.1 पर चलता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, डुअल 4G VoLTE, वाई-फाई, USB टाइप-C पोर्ट और ब्लूटूथ 5.3 जैसे ऑप्शन मिलते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here