Home खेल IND vs AUS 3rd ODI : रोहित और विराट ने मचाया धमाल! आज...

IND vs AUS 3rd ODI : रोहित और विराट ने मचाया धमाल! आज आग रही कंगारुओं की क्लास, जानिए लाइव स्कोर अपडेट

5
0

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज़ का तीसरा और आखिरी मैच आज (25 अक्टूबर) सिडनी के सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) पर खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने 237 रनों का लक्ष्य रखा। 17 ओवर के बाद भारत का स्कोर 105/1 है। रोहित शर्मा और विराट कोहली क्रीज पर हैं। भारतीय टीम पर्थ में पहला वनडे DLS नियम के तहत 7 विकेट से हार गई थी। एडिलेड वनडे में उसे मेजबान टीम ने 2 विकेट से हराया था। अब भारतीय टीम इस मैच को जीतकर सम्मान बचाने की कोशिश करेगी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे वनडे के अपडेट के लिए इस पेज को रीफ्रेश करते रहें…

बल्लेबाज विकेट रन
मिचेल मार्श बोल्ड अक्षर पटेल 41
ट्रेविस हेड कैच प्रसिद्ध कृष्णा, बोल्ड मोहम्मद सिराज 29
मैथ्यू शॉर्ट कैच विराट कोहली, बोल्ड वॉशिंगटन सुंदर 30
मैथ्यू रेनशॉ LBW वॉशिंगटन सुंदर 55
एलेक्स कैरी कैच श्रेयस अय्यर, बोल्ड हर्षित राणा 24
कूपर कोनोली कैच विराट कोहली, बोल्ड हर्षित राणा 23
मिचेल ओवेन कैच रोहित शर्मा, बोल्ड हर्षित राणा 1
मिचेल स्टार्क बोल्ड कुलदीप यादव 2
नाथन एलिस कैच रोहित शर्मा, बोल्ड प्रसिद्ध कृष्णा 16
एडम जाम्पा नाबाद 2
जोश हेजलवुड बोल्ड हर्षित राणा 0

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत अच्छी रही। ट्रैविस हेड और कप्तान मिशेल मार्श ने पहले विकेट के लिए 61 रन जोड़े। मोहम्मद सिराज ने हेड (29 रन) को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद अक्षर पटेल ने मार्श (41 रन) को बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया। फॉर्म में चल रहे मैथ्यू शॉर्ट (30 रन) को वाशिंगटन सुंदर ने आउट किया। इसके बाद एलेक्स कैरी और मैथ्यू रेनशॉ ने चौथे विकेट के लिए 59 रनों की साझेदारी की। कैरी 24 रन बनाकर हर्षित राणा का शिकार बने।

वाशिंगटन सुंदर ने मैथ्यू रेनशॉ के रूप में भारत को एक और सफलता दिलाई। रेनशॉ ने 58 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 55 रन बनाए। मिशेल ओवेन (1 रन) ज़्यादा प्रभाव नहीं छोड़ पाए और हर्षित राणा की गेंद पर आउट हो गए। मिशेल स्टार्क भी 2 रन बनाकर चाइनामैन गेंदबाज़ कुलदीप यादव का शिकार बने। इसके बाद प्रसिद्ध कृष्णा ने नाथन एलिस (16 रन) को आउट किया, जबकि हर्षित राणा ने आखिरी दो विकेट लिए।

ऑस्ट्रेलिया का स्कोरकार्ड (236/10, 46.4 ओवर)

विकेट पतन: 1-61 (ट्रैविस हेड, 9.2 ओवर), 2-88 (मिशेल मार्श, 15.1 ओवर), 3-124 (मैथ्यू शॉर्ट, 22.3 ओवर), 4-183 (एलेक्स कैरी, 33.4 ओवर), 5-195 (मैथ्यू रेनशॉ, 36.2 ओवर), 6-198 (मिशेल ओवेन, 37.4 ओवर), 7-201 (मिशेल स्टार्क, 38.4 ओवर), 223-8 (नाथन एलिस, 43.3 ओवर), 236-9 (कूपर कोनोली, 46.2 ओवर), 236-10 (जोश हेज़लवुड, 46.4 ओवर)।

इस मैच के लिए भारतीय टीम में दो बदलाव किए गए। कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को अंतिम एकादश में शामिल किया गया। नतीजतन, ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी और तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को बाहर कर दिया गया। इस बीच, ऑस्ट्रेलिया ने जेवियर बार्टलेट की जगह नाथन एलिस को शामिल किया। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर भारत का वनडे रिकॉर्ड कुछ खास प्रभावशाली नहीं है। भारत ने इस मैदान पर 22 वनडे खेले हैं, जिनमें से केवल पांच में उसे जीत मिली है। 16 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है और एक मैच ड्रॉ रहा है। भारत और ऑस्ट्रेलिया ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर 19 वनडे खेले हैं। इस दौरान भारतीय टीम को केवल दो मैचों में जीत मिली, जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम को 16 में जीत मिली। दोनों टीमों के बीच एक मैच ड्रॉ रहा।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कुल 154 वनडे खेले गए हैं, जिनमें से 86 में ऑस्ट्रेलियाई टीम को जीत मिली है। भारतीय टीम ने 58 मैच जीते हैं, जबकि 10 मैच बेनतीजा रहे। इसका मतलब है कि ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here