Home मनोरंजन ‘खूब जमेगा रंग जब शादी के मंडप में होगी जंग’, Yami Gautam...

‘खूब जमेगा रंग जब शादी के मंडप में होगी जंग’, Yami Gautam और Prateek Gandhi की फिल्म ‘धूम-धाम’ का धमाकेदार टीजर लॉन्च

16
0

मूवीज न्यूज़ डेस्क – फर्स्ट लुक सामने आने के बाद नेटफ्लिक्स ने धमाकेदार टीजर रिलीज किया है। 1:32 सेकंड के टीजर में आपको शादीशुदा जोड़े की पहली रात में होने वाली उथल-पुथल के बारे में पता चलेगा। टीजर की खास बात यह है कि फिल्म में 1993 की फिल्म आंखें का मशहूर गाना ओ लाल दुपट्टे वाली का इस्तेमाल किया गया है। यह गाना अपने आप में दर्शकों का ध्यान खींचने के लिए काफी है। तो चलिए आपको बताते हैं कि फिल्म कब और कहां रिलीज होगी।


टीजर में क्या था खास?

फिल्म के टीजर की बात करें तो ऐसा लग रहा है कि इसमें एक नए शादीशुदा जोड़े की पहली रात की कहानी दिखाई जाने वाली है। टीजर की शुरुआत कपल के बेड पर सजे फूलों से होती है जिस पर दोनों बैठे हुए एक-दूसरे को देख रहे होते हैं। इससे पहले कि प्रतीक गांधी कोई कदम आगे बढ़ा पाते, कमरे में गुंडे घुस आते हैं। इसके बाद चार्ली नाम के शख्स की तलाश में एक रात में ही कपल की जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है।

” style=”border: 0px; overflow: hidden”” title=”Dhoom Dhaam | Official Teaser | Yami Gautam, Pratik Gandhi | Netflix India” width=”695″>
कब रिलीज होगी फिल्म
फिल्म की रिलीज डेट की बात करें तो इसे फरवरी के महीने में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा। सोशल मीडिया पर टीजर शेयर करते हुए नेटफ्लिक्स ने कैप्शन में लिखा, ‘इस वैलेंटाइन डे पर वीर और कोयल की शादी मनाई जाएगी, धूमधाम से और खूब धमाल के साथ। 14 फरवरी को धूम धाम सिर्फ नेटफ्लिक्स पर।’ तो अगर आप जानना चाहते हैं कि कोयल और वीर की शादी में क्या तूफान मचा है तो 14 फरवरी की तारीख सेव कर लें।

,
यामी गौतम और प्रतीक गांधी का वर्क फ्रंट

यामी गौतम आखिरी बार 2024 में रिलीज हुई फिल्म आर्टिकल 370 में नजर आई थीं। इस फिल्म में वह एक ऑफिसर की भूमिका में नजर आई थीं। इसके अलावा प्रतीक गांधी फिल्म अग्नि में नजर आए थे। इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। अब ये दोनों एक्टर एक साथ पर्दे पर नजर आने वाले हैं, जिससे फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here