अगर आप Google के प्रीमियम डिवाइस, Google Pixel 9 को खरीदने की सोच रहे हैं, तो इस पर शानदार छूट मिल रही है। अगर आप इसे खरीदने का लंबे समय से प्लान कर रहे थे, लेकिन ज़्यादा कीमत की वजह से टाल रहे थे, तो अब ऐसा करने की कोई ज़रूरत नहीं है। फ्लिपकार्ट की विंटर बोनान्ज़ा सेल में आप इस फ़ोन पर ₹25,000 तक की बचत कर सकते हैं। आइए जानते हैं फ़ोन के फ़ीचर्स और डील्स के बारे में।
Google Pixel 9 के फ़ीचर्स
Google के इस प्रीमियम स्मार्टफ़ोन को कई प्रभावशाली फ़ीचर्स के साथ लॉन्च किया गया है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 2700 निट्स की पीक ब्राइटनेस वाला 6.3 इंच का OLED डिस्प्ले है। इसमें Tensor G4 प्रोसेसर, 12GB रैम और 256GB स्टोरेज है। यह फ़ोन Android 14 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ लॉन्च हुआ है, जिसे Android 16 में अपग्रेड किया जा सकता है। Google इस फ़ोन के लिए सात साल तक सॉफ़्टवेयर अपडेट प्रदान करेगा।
कैमरा और बैटरी
Google Pixel 9 में पीछे की तरफ डुअल कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP का प्राइमरी लेंस और 48MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 10.5MP का फ्रंट कैमरा उपलब्ध है। फ़ोन में 4700mAh की बैटरी है जो 27W वायर्ड फ़ास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
यह डील फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है
Google ने इस फ़ोन को ₹79,999 की कीमत पर लॉन्च किया था, लेकिन 31% की छूट के बाद, यह अब फ्लिपकार्ट पर ₹54,999 में उपलब्ध है। इसका मतलब है कि ग्राहक इस फ़ोन पर ₹25,000 की बचत कर सकते हैं। चुनिंदा कार्ड्स पर 5% कैशबैक भी मिलेगा, और ग्राहक अपना पुराना फ़ोन देकर एक्सचेंज ऑफर का भी लाभ उठा सकते हैं।







