Home खेल IND A vs BAN A Score Update : भारतीय टीम को दूसरा झटका!...

IND A vs BAN A Score Update : भारतीय टीम को दूसरा झटका! वैभव सूर्यवंशी और नमन पवेलियन लौटे, जाने ताजा स्कोर

4
0

ACC मेन्स एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 के पहले सेमीफाइनल में आज (21 नवंबर) इंडिया A का मुकाबला बांग्लादेश A से होगा। दोनों टीमों के बीच यह मैच दोहा के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा। बांग्लादेश A ने इंडिया A को जीत के लिए 195 रन का टारगेट दिया है। टारगेट का पीछा करते हुए इंडिया A ने 6.2 ओवर में 2 विकेट खोकर 66 रन बना लिए हैं। प्रियांश आर्य और जितेश शर्मा क्रीज पर हैं। वैभव सूर्यवंशी 15 बॉल पर 38 रन बनाकर आउट हुए। वैभव ने चार छक्के और दो चौके लगाए। मैच में इंडियन टीम की कप्तानी जितेश शर्मा कर रहे हैं, जबकि बांग्लादेशी टीम की कप्तानी अकबर अली कर रहे हैं। सभी की निगाहें 14 साल के वैभव सूर्यवंशी पर हैं, जो शानदार फॉर्म में हैं। इंडिया-बांग्लादेश मैच के अपडेट्स के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहें…

टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए बांग्लादेश A ने 6 विकेट पर 194 रन बनाए। ओपनर हबीबुर रहमान सोहन ने 46 गेंदों पर 65 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और पांच छक्के शामिल थे। SM महरोब ने सिर्फ़ 18 गेंदों पर 46 रन बनाए, जिसमें छह छक्के और एक चौका शामिल था। बांग्लादेश ने आखिरी दो ओवर में 50 रन जोड़े। इंडिया A के लिए गुरजपनीत सिंह ने दो विकेट लिए। रमनदीप सिंह, नमन धीर, सुयश शर्मा और हर्ष दुबे ने एक-एक विकेट लिया।

बल्लेबाज विकेट रन
हबीबुर रहमान सोहन कैच हर्ष दुबे, बोल्ड गुरजपनीत सिंह 65
जीशान आलम कैच नमन धीर, बोल्ड गुरजपनीत सिंह 26
जवाद अबरार कैच वैभव सूर्यवंशी, बोल्ड रमनदीप सिंह 13
अकबर अली कॉट एंड बोल्ड हर्ष दुबे 09
अबू हिदर रोनी कैच जितेश शर्मा, बोल्ड सुयश शर्मा 00
एसएम मेहरोब नाबाद 46*
महिदुल इस्लाम अंकोन कैच प्रियांश आर्य, बोल्ड नमन धीर 01
यासिर अली नाबाद 17*

विकेट गिरे: 1-43 (ज़ीशान आलम, 4.2 ओवर), 2-76 (जवाद अबरार, 9.2 ओवर), 3-108 (अकबर अली, 12.5 ओवर), 4-119 (अबू हैदर, 14.4 ओवर), 5-126 (हबीबुर रहमान सोहन, 15.4 ओवर), 6-130 (महिदुल इस्लाम अंकोन, 16.2 ओवर)

इंडिया A की प्लेइंग XI: प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, नमन धीर, नेहाल वढेरा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर/कप्तान), हर्ष दुबे, आशुतोष शर्मा, रमनदीप सिंह, विजयकुमार वैशक, गुरजपनीत सिंह, और सुयश शर्मा।

बांग्लादेश A की प्लेइंग XI: हबीबुर रहमान सोहन, ज़ीशान आलम, जवाद अबरार, अकबर अली (विकेटकीपर/कप्तान), महिदुल इस्लाम अंकोन, यासिर अली, SM महरोब, अबू हैदर रोनी, रकीबुल हसन, अब्दुल गफ्फार सकलैन, रिपन मोंडोल।

ACC मेन्स एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 में, भारतीय टीम को ओमान, यूनाइटेड अरब अमीरात और पाकिस्तान शाहीन्स के साथ ग्रुप B में रखा गया था। ग्रुप A में बांग्लादेश A, अफ़गानिस्तान A, हांगकांग और श्रीलंका A थे। श्रीलंका A और बांग्लादेश A ने ग्रुप A से आखिरी चार के लिए क्वालीफाई किया। पाकिस्तान शाहीन्स और इंडिया A ने ग्रुप A से सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया।

इंडियन टीम ग्रुप B स्टैंडिंग में दूसरे स्थान पर रही। इंडिया A ने पहले मैच में UAE को 148 रन से हराया। फिर उन्हें पाकिस्तान शाहीन्स ने 8 विकेट से हराया। अपने आखिरी ग्रुप मैच में, इंडिया A ने ओमान को 6 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। इस टूर्नामेंट का फ़ाइनल मैच रविवार, 23 नवंबर को होगा।

इंडिया A की पूरी टीम: वैभव सूर्यवंशी, प्रियांश आर्य, नमन धीर, हर्ष दुबे, नेहाल वढेरा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर/कप्तान), आशुतोष शर्मा, रमनदीप सिंह, गुरजपनीत सिंह, सुयश शर्मा, विजयकुमार वैशक, यश ठाकुर, सूर्यांश शेडगे, युद्धवीर सिंह चरक, और अभिषेक पोरेल।

बांग्लादेश A की टीम: हबीबुर रहमान सोहन, ज़ीशान आलम, जवाद अबरार, अकबर अली (विकेटकीपर/कप्तान), महिदुल इस्लाम अंकोन, यासिर अली, SM महरोब, अबू हैदर रोनी, रकीबुल हसन, अब्दुल गफ़्फ़ार सकलैन, रिपन मोंडोल, अरिफुल इस्लाम, तोफ़ैल अहमद, शादीन इस्लाम और मृत्युंजय चौधरी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here