Home टेक्नोलॉजी 6500mAh की दमदार बैटरी और 50MP कैमरा के साथ भारत में लॉन्च...

6500mAh की दमदार बैटरी और 50MP कैमरा के साथ भारत में लॉन्च हुआ Oppo A6x 5G, जाने कितनी है कीमत

2
0

Oppo A6x 5G भारत में लॉन्च हो गया है। यह ब्रांड का बजट फोन है, जो बड़ी बैटरी के साथ आता है। आप इस फोन को तीन रैम और स्टोरेज कॉन्फ़िगरेशन में खरीद सकते हैं। हैंडसेट को पावर देने के लिए 6500mAh की बैटरी है जो 45W चार्जिंग सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 6000 सीरीज़ प्रोसेसर और 13MP मेन रियर कैमरे के साथ आता है। यह फोन हाल ही में लॉन्च हुए Realme C85 5G जैसे फोन से सीधा मुकाबला करेगा। आइए जानते हैं इसकी कीमत और दूसरे खास फीचर्स।

कीमत क्या है?
Oppo A6x 5G के बेस वेरिएंट की कीमत ₹12,499 है। यह कीमत 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए है। 4GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹13,499 है। हैंडसेट का टॉप वेरिएंट 6GB रैम + 128GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत ₹14,999 है। आप इस फ़ोन को तीन महीने की नो-कॉस्ट EMI पर खरीद सकते हैं। हैंडसेट दो कलर ऑप्शन में आता है: आइस ब्लू और ऑलिव ग्रीन। आप इसे Amazon, Flipkart और Oppo की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीद सकते हैं।

क्या हैं स्पेसिफिकेशन्स?
Oppo A6x 5G डुअल-सिम सपोर्ट के साथ आता है। स्मार्टफोन Android 15 पर बेस्ड ColorOS 15 पर चलता है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 6.75-इंच का LCD डिस्प्ले है। फ़ोन MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर से पावर्ड है।

हैंडसेट 6GB तक RAM और 128GB स्टोरेज के साथ आता है। सिक्योरिटी के लिए, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। इसमें 13MP का प्राइमरी रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा है। डिवाइस को पावर देने के लिए 6500mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here