Home मनोरंजन Aishwarya Rai ने सलमान और विवेक दोनों के लिए कह दी ऐसी...

Aishwarya Rai ने सलमान और विवेक दोनों के लिए कह दी ऐसी बात, सुनकर आपका भी प्यार से उठ जाएगा विश्वास

14
0

गॉसिप न्यूज़ डेस्क – बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने साल 2007 में बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन से शादी की थी। उनकी शादी पूरे रीति-रिवाजों के साथ धूमधाम से मनाई गई थी। उनकी शादी पर करोड़ों रुपए खर्च किए गए थे। हालांकि, आपको बता दें कि अभिषेक बच्चन से शादी करने से पहले ऐश्वर्या का नाम सलमान खान और विवेक ओबेरॉय से जुड़ चुका है।

ऐश्वर्या की वजह से दुश्मन बन गए सलमान और विवेक
दोनों ही एक्टर्स के साथ ऐश्वर्या के अफेयर की खूब चर्चा रही है। दोनों के बीच कड़वाहट ऐश्वर्या राय बच्चन की वजह से शुरू हुई थी। कई बार विवेक ने आरोप लगाया है कि सलमान ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी और उनके साथ गाली-गलौज भी की थी। ऐश्वर्या राय ने ब्रेकअप के बाद सलमान पर मारपीट समेत कई गंभीर आरोप भी लगाए थे। इसी बीच ऐश्वर्या राय का एक वीडियो चर्चा में है, जिसमें उन्होंने सलमान और विवेक दोनों को लेकर चौंकाने वाली बातें कही हैं।

View this post on Instagram

A post shared by The Great Indian Kapil show 🤡 (@comedy.withkapil)

ऐश्वर्या ने दोनों को लेकर कही ये बात
ऐश्वर्या का जो वीडियो वायरल हो रहा है, वो एक इंटरव्यू का है, जिसमें करण जौहर उनसे एक-एक करके दोनों के बारे में सवाल पूछते नजर आ रहे हैं। सबसे पहले करण ऐश्वर्या से सलमान खान को लेकर सवाल पूछते नजर आते हैं। जैसे ही करण ने सलमान खान का नाम लिया, ऐश एक पल के लिए हैरान रह गईं और सीधे कहा- ‘अगला सवाल प्लीज।’ इसके बाद जब ऐश के सामने विवेक ओबेरॉय का नाम लिया गया तो उन्होंने कहा, ‘एक अच्छा दोस्त और एक अच्छा इंसान।’ ऐश्वर्या का यह वीडियो भले ही पुराना है, लेकिन अब एक बार फिर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। इस वीडियो पर लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here