Home खेल Ajinkya Rahane: अजिंक्य रहाणे के बाद कौन बनेगा मुंबई का कप्तान, श्रेयस...

Ajinkya Rahane: अजिंक्य रहाणे के बाद कौन बनेगा मुंबई का कप्तान, श्रेयस के साथ ये खिलाड़ी भी है बड़ा दावेदार

1
0

37 वर्षीय अजिंक्य रहाणे ने रणजी ट्रॉफी शुरू होने से पहले मुंबई की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने यह जानकारी एक्स को दी है। रहाणे हालांकि, बतौर बल्लेबाज टीम के साथ बने रहेंगे। अब हम आपको उन 5 खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जो उनकी जगह मुंबई के नए कप्तान बन सकते हैं।

शार्दुल ठाकुर

33 वर्षीय शार्दुल ठाकुर मुंबई के अगले कप्तान बन सकते हैं। उन्होंने 96 प्रथम श्रेणी मैचों के अलावा घरेलू क्रिकेट में 118 लिस्ट ए और 178 टी20 मैच खेले हैं। उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का भी अच्छा अनुभव है।

श्रेयस अय्यर

भारत के लिए तीनों फॉर्मेट खेल चुके श्रेयस अय्यर भी मुंबई के अगले कप्तान बन सकते हैं। श्रेयस के पास कप्तानी का भी अनुभव है। उन्होंने आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स का नेतृत्व किया है। बता दें कि अय्यर की कप्तानी में 2024 में केकेआर ने 10 साल बाद अपना तीसरा आईपीएल खिताब जीता था।

यशस्वी जायसवाल

मुंबई युवा और विस्फोटक सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को भी अपना अगला कप्तान नियुक्त कर सकता है। जायसवाल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। कप्तान के तौर पर उनका अनुभव मुंबई के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

आयुष म्हात्रे

अगर मुंबई किसी युवा कप्तान को चुनना चाहती है, तो आयुष म्हात्रे भी एक अच्छा विकल्प हैं। वह जूनियर स्तर पर भारत की कप्तानी कर चुके हैं। आयुष ने अपने घरेलू क्रिकेट करियर में 9 प्रथम श्रेणी, 7 लिस्ट ए और 7 टी20 मैच खेले हैं।

सरफराज खान

सरफराज खान लंबे समय से मुंबई टीम से जुड़े हुए हैं। उन्होंने मुंबई के लिए अच्छी पारियाँ भी खेली हैं। खान के पास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और आईपीएल का भी अनुभव है। मुंबई की घरेलू टीम कप्तानी के लिए सरफराज खान पर भी नज़र रख सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here