Home मनोरंजन Amrita Arora Birthday : अफेयर से लेकर शादी तक अमृता की जिंदगी से...

Amrita Arora Birthday : अफेयर से लेकर शादी तक अमृता की जिंदगी से जुड़े है कई बड़े विवाद, अश्लील केक पर खूब हुआ था हंगामा

5
0

मनोरंजन न्यूज़ डेस्क – मलाइका अरोड़ा की बहन और अभिनेत्री अमृता अरोड़ा आज अपना 44वां जन्मदिन मना रही हैं। अमृता का फिल्मी करियर भले ही फ्लॉप रहा हो, लेकिन उनकी जिंदगी हमेशा चर्चा में रही है। पाकिस्तानी मूल के क्रिकेटर से अफेयर से लेकर अपनी दोस्त के पति से शादी करने तक, अमृता अरोड़ा के साथ विवाद जुड़े रहे हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री अमृता अरोड़ा आज यानी 31 जनवरी को अपना 44वां जन्मदिन मना रही हैं। 1981 में जन्मीं अमृता अरोड़ा ने अपनी बहन मलाइका अरोड़ा की तरह वीडियो जॉकी (वीजे) के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी।

” style=”border: 0px; overflow: hidden”” title=”Today Significance 31 Jan 2024 | आज क्यों खास | आज का इतिहास | जानिए क्यों खास है 31 जनवरी का दिन” width=”695″>
वीजे के तौर पर शानदार करियर के बाद अमृता ने साल 2022 में फिल्म ‘कितने दूर कितने पास’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया। अमृता अरोड़ा की पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। इसके बाद अमृता ने एक के बाद एक कई फिल्में कीं, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। अपने फिल्मी करियर के दौरान अमृता अपनी एक्टिंग से ज्यादा अपने आइटम नंबर ‘दिल्ली की सर्दी’ के लिए मशहूर हुईं। अमृता अरोड़ा अपने करियर से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रही हैं। 2004 में अमृता अरोड़ा का नाम पाकिस्तानी मूल के इंग्लिश क्रिकेटर उस्मान अफजल से जुड़ा था। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि जब उस्मान भारत में मैच खेलने आए थे, तब उनकी मुलाकात अमृता से हुई और इसके बाद दोनों में प्यार हो गया।,
उस्मान अफजल से ब्रेकअप के बाद अमृता अरोड़ा ने 2009 में बिजनेसमैन शकील लड़क से शादी कर ली। रिपोर्ट्स के मुताबिक शकील और अमृता कॉलेज के दोस्त थे, लेकिन कॉलेज के बाद दोनों अलग हो गए और शकील ने शादी कर ली। हालांकि, 2005 में शकील और अमृता की दोस्ती फिर से बढ़ने लगी।

,

दूसरी तरफ शकील लड़क की पहली शादी में दिक्कतें आने लगीं और 2008 में शकील ने अपनी पहली पत्नी निशा को तलाक देकर अगले साल अमृता अरोड़ा से शादी कर ली। शादी के बाद निशा ने अमृता पर उनका घर तोड़ने का आरोप लगाया। अमृता और शकील ने तीन रीति-रिवाजों (क्रिश्चियन, मुस्लिम और फिर पंजाबी) से शादी की।

,
2009 में शादी के एक साल बाद यानी 2010 में अमृता और शकील के पहले बेटे अजान का जन्म हुआ। 2012 में कपल के दूसरे बेटे रयान का जन्म हुआ। अमृता अरोड़ा अब ग्लैमर और फिल्मी दुनिया से दूर हैं, लेकिन फिर भी आलीशान जिंदगी जी रही हैं और करोड़ों की मालकिन हैं।हालांकि शादी के बाद भी अमृता अरोड़ा का रिश्ता विवादों से जुड़ा रहा। अमृता अरोड़ा के 40वें जन्मदिन पर विवादित केक को लेकर खूब हंगामा हुआ। इसके बाद 2022 में बहन मलाइका अरोड़ा की स्टैंड-अप कॉमेडी के बाद अमृता का गुस्सा फूट पड़ा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here