Home टेक्नोलॉजी “Apple Event 2025” आज लॉन्च होगा iPhone 17 सीरीज, जानें कब, कहां और...

“Apple Event 2025” आज लॉन्च होगा iPhone 17 सीरीज, जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव इवेंट

6
0

Apple का ‘अवे ड्रॉपिंग’ आज यानी 9 सितंबर को आयोजित होगा। इस इवेंट में Apple नई iPhone 17 सीरीज़ के साथ नई जनरेशन की Apple Watch और Watch Ultra को भी पेश करेगा। iPhone प्रेमियों को नई iPhone सीरीज़ का लंबे समय से इंतज़ार है। पिछले साल भी कंपनी ने 9 सितंबर को भारत समेत ग्लोबली अपनी iPhone 16 सीरीज़ लॉन्च की थी। नई iPhone 17 सीरीज़ में कई अपग्रेड देखने को मिलेंगे। खासकर 5 साल बाद कंपनी अपने Pro मॉडल के डिज़ाइन में बदलाव कर सकती है।

इवेंट कब और कहाँ देखें?

Apple का यह ‘अवे ड्रॉपिंग इवेंट’ आज यानी 9 सितंबर को रात 10:30 बजे शुरू होगा। iPhone 17 सीरीज़ के लॉन्च इवेंट को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और Apple के आधिकारिक YouTube चैनल पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। इस इवेंट में नई iPhone 17 सीरीज़ के साथ नई जनरेशन की Apple Watch और Watch Ultra को भी पेश किया जा सकता है। इसके अलावा iOS 26 भी रोल आउट किया जाएगा।

iPhone 17 सीरीज़

Apple की इस नई सीरीज़ में कंपनी पिछले साल की तरह चार नए मॉडल लॉन्च करेगी। हालाँकि, इस बार कंपनी अपना Plus मॉडल लॉन्च नहीं करेगी। इसकी जगह Apple iPhone 17 Air लॉन्च करेगी, जो कंपनी का अब तक का सबसे पतला iPhone होगा। iPhone 17 और iPhone 17 Air के अलावा, कंपनी iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max भी लॉन्च करेगी। iPhone 17 का डिज़ाइन पिछले साल लॉन्च हुए iPhone 16 जैसा ही होगा। वहीं, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max और iPhone 17 Air भी कुछ इसी तरह के डिज़ाइन के साथ आ सकते हैं।

कितनी होगी कीमत?

iPhone 17 सीरीज़ के सभी मॉडल्स की कीमत भी हाल ही में लीक हुई है। कंपनी अपनी नई iPhone सीरीज़ को लगभग 50 डॉलर यानी पिछले साल के मुकाबले लगभग 4,000 रुपये ज़्यादा कीमत में लॉन्च कर सकती है। iPhone 17 को 84,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, iPhone 17 Air की शुरुआती कीमत 1,09,900 रुपये, iPhone 17 Pro की शुरुआती कीमत 1,24,900 रुपये और iPhone 17 Pro Max की शुरुआती कीमत 1,64,900 रुपये हो सकती है।

क्या होगा नया?

iPhone 17 सीरीज़ में डिस्प्ले, प्रोसेसर और कैमरे में अपग्रेड देखने को मिलेंगे। इस साल लॉन्च होने वाले सभी iPhone मॉडल 120Hz रिफ्रेश रेट वाले OLED डिस्प्ले के साथ आ सकते हैं। वहीं, iPhone 17 सीरीज़ में पिछले मॉडल के मुकाबले बड़ी बैटरी दी जा सकती है। Pro मॉडल में 5100mAh तक की बैटरी हो सकती है, जो अब तक लॉन्च हुए सभी iPhone मॉडल से बड़ी होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here