क्रिकेट न्यूज डेस्क।। एशिया कप 2025 का सबसे रोमांचक मुकाबला शेख जायद स्टेडियम में बांग्लादेश और अफ़ग़ानिस्तान के बीच खेला गया, जिसमें बांग्लादेश ने जीत हासिल की। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी की और अफ़ग़ानिस्तान के सामने 155 रनों का लक्ष्य रखा। अफ़ग़ानिस्तान यह लक्ष्य 8 रनों से चूक गया। 20 ओवर में 146 रन बनाकर ऑल आउट हो गया।
हालांकि, इससे ग्रुप बी में सुपर 4 की दौड़ और दिलचस्प हो गई है। अब श्रीलंका और बांग्लादेश 4-4 अंकों के साथ अंक तालिका में पहले और दूसरे स्थान पर हैं। लेकिन, अफ़ग़ानिस्तान भी अभी बाहर नहीं हुआ है। अगर वे श्रीलंका के खिलाफ आखिरी मैच जीत जाते हैं, तो तीनों टीमों के 4-4 अंक हो जाएँगे। यानी बेहतर नेट रन रेट वाली दोनों टीमें सुपर 4 के लिए क्वालीफाई कर जाएँगी। फ़िलहाल, ग्रुप बी में अफ़ग़ानिस्तान का नेट रन रेट सबसे अच्छा है।
अफ़ग़ानिस्तान की ओर से रहमानुल्लाह गुरबाज़ ने सर्वाधिक 35 रन बनाए। अज़मतुल्लाह उमरज़ई ने 16 गेंदों पर 30 रन बनाए। कप्तान राशिद खान 20 रन बनाकर आउट हुए। बांग्लादेश की ओर से मुस्तफ़िज़ुर रहमान ने सबसे ज़्यादा 3 विकेट लिए। नासिर अहमद, रिशाद हुसैन और तस्कीन अहमद ने 2-2 विकेट लिए।
बांग्लादेश की पारी

” style=”border: 0px; overflow: hidden;” width=”640″>
कप्तान राशिद खान (26 रन पर 2 विकेट) और नूर अहमद (23 रन पर 2 विकेट) की फिरकी के जादू से अफ़ग़ानिस्तान ने आक्रामक शुरुआत कर रही बांग्लादेश को 5 विकेट पर 154 रन पर रोक दिया। सलामी बल्लेबाज़ तनजीद हसन ने 31 गेंदों पर 52 रनों का योगदान दिया और सैफ़ हसन (30) के साथ पहले विकेट के लिए 63 रनों की साझेदारी कर बांग्लादेश को आक्रामक शुरुआत दिलाई।
एक समय एक विकेट पर 87 रन बनाकर टीम मज़बूत स्थिति में थी, लेकिन नूर और राशिद के अलावा अमजतुल्लाह उमरज़ई (19 रन पर 1 विकेट) ने कसी हुई गेंदबाज़ी की और बांग्लादेश की रन गति पर लगाम लगाई। बांग्लादेश ने पावरप्ले में बिना किसी नुकसान के 59 रन बनाए। राशिद खान ने सैफ़ को आउट करके इस ख़तरनाक साझेदारी को तोड़ा।
हालांकि, तनजीद पर इसका कोई असर नहीं पड़ा और उन्होंने नबी के खिलाफ पारी का अपना तीसरा छक्का जड़ा। नूर अहमद जैसे ही गेंदबाजी करने आए, उन्होंने कप्तान लिटन दास (नौ) को एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया और अपने अगले ओवर में तनजीद को भी पवेलियन भेज दिया। इसके बाद राशिद ने 16वें ओवर में शमीम हुसैन (11) को आउट कर बांग्लादेश को चौथा झटका दिया। इस समय टीम का स्कोर 121 रन था। अफगानिस्तान के गेंदबाजों ने आखिरी ओवरों में भी बांग्लादेश को तेजी से रन बनाने का मौका नहीं दिया, लेकिन टीम आखिरी ओवर में 150 रन का आंकड़ा पार करने में सफल रही।








