Home खेल Betting App Case: युवराज सिंह और रॉबिन उथप्पा को ED का समन,...

Betting App Case: युवराज सिंह और रॉबिन उथप्पा को ED का समन, गैरकानूनी बेटिंग एप मामले में पूछताछ के लिए बुलाया

3
0

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूर्व क्रिकेटरों रॉबिन उथप्पा और युवराज सिंह, अभिनेता सोनू सूद को एक कथित अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप से जुड़े धन शोधन मामले में पूछताछ के लिए तलब किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि उथप्पा (39), युवराज सिंह (43) और सूद (52) को ‘1XBet’ नामक प्लेटफॉर्म से जुड़े एक मामले में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत अगले सप्ताह अपने बयान दर्ज कराने के लिए कहा गया है।

उन्होंने बताया कि उथप्पा को 22 सितंबर को अपना बयान दर्ज कराने के लिए कहा गया है, जबकि युवराज को 23 सितंबर और सूद को 24 सितंबर को तलब किया गया है। संघीय जांच एजेंसी पिछले कुछ हफ्तों में पूर्व क्रिकेटरों सुरेश रैना और शिखर धवन से पहले ही पूछताछ कर चुकी है। तृणमूल कांग्रेस की पूर्व सांसद और अभिनेत्री इस मामले में सोमवार को कई अन्य भाषाओं के अभिनेताओं को भी तलब किया गया है।

” style=”border: 0px; overflow: hidden;” width=”640″>
सूत्रों के अनुसार, बंगाली अभिनेता अंकुश हाजरा मंगलवार को निर्धारित समन पर ईडी के समक्ष पेश हुए, जबकि 1XBet की भारत ब्रांड एंबेसडर और अभिनेत्री उर्वशी रौतेला मंगलवार को अपनी निर्धारित तिथि पर अभी तक पेश नहीं हुई हैं। यह जाँच कथित अवैध सट्टेबाजी ऐप्स से संबंधित है, जिनके बारे में कहा जाता है कि उन्होंने कई लोगों और निवेशकों से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी की है या बड़े पैमाने पर कर चोरी की है।

कंपनी के अनुसार, 1XBet एक विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त सट्टेबाजी ऐप है जो 18 वर्षों से इस क्षेत्र में काम कर रही है। कंपनी के अनुसार, इस ब्रांड के ग्राहक हजारों खेल आयोजनों पर दांव लगा सकते हैं, और कंपनी की वेबसाइट और ऐप 70 भाषाओं में उपलब्ध हैं। लाखों उपयोगकर्ता ऑनलाइन गेमिंग के माध्यम से इस ऐप पर दांव लगा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here