Home मनोरंजन Big Boss के बाद वायरल हुआ करणवीर-चुम और दिग्विजय का पहला रीयूनियन, Chum के रिएक्शन ने...

Big Boss के बाद वायरल हुआ करणवीर-चुम और दिग्विजय का पहला रीयूनियन, Chum के रिएक्शन ने जीत लिया फैंस का दिल

15
0

मनोरंजन न्यूज़ डेस्क – बिग बॉस 18 भले ही खत्म हो गया हो लेकिन इसके कंटेस्टेंट किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। करणवीर मेहरा ने इस शो की ट्रॉफी जीत ली है और तब से ही फैंस उनकी हर हरकत पर नजर रख रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में करणवीर मेहरा चुम दरंग से वीडियो कॉल पर बात करते नजर आ रहे हैं। यह उनका पहला लाइव वीडियो है, जिसमें करण और चुम एक दूसरे से बात करते नजर आ रहे हैं।

करणवीर-चुम-दिग्विजय का रीयूनियन
बिग बॉस 18 में फैंस को करणवीर मेहरा और चुम दरंग की दोस्ती काफी पसंद आई थी। फैंस ने दोनों को #chumveer का टैग भी दिया था। ऐसा लग रहा था कि शो खत्म होने के बाद करणवीर और चुम दरंग की दोस्ती में दूरियां आ सकती हैं, लेकिन दोनों का रीयूनियन देखकर फैंस काफी खुश हैं। उनके साथ दिग्विजय सिंह राठी भी शामिल हुए हैं।

,
करण को देखकर शरमा गए चुम
वीडियो में आप देख सकते हैं कि करणवीर मेहरा कार में कहीं जा रहे हैं। इस दौरान वह चुम दरंग को वीडियो कॉल करते हैं। चुम करण को देखकर शरमा जाती है और अपना चेहरा छुपाने लगती है। तभी करण कहता है कि बिग बॉस के घर में 18 कैमरे लगे थे तब तुम्हें शर्म नहीं आई। इसके बाद चुम कहती है कि वह अभी तैयार नहीं है। इसके बाद करणवीर दिग्विजय राठी को कॉल करते हैं। दिग्विजय जिम में नजर आते हैं। वह करणवीर मेहरा को बिग बॉस 18 का विनर बनने की बधाई देते हैं। इसके बाद करण उनसे कहते हैं कि जल्द ही हम पार्टी करेंगे। करण वीडियो में यह भी कहते हैं कि दिग्विजय ही ऐसे थे जो उनसे मुकाबला कर सकते थे लेकिन अब वह शो के विनर बन गए हैं।

घरवालों की वोटिंग के कारण दिग्विजय हुए बाहर
गौरतलब है कि दिग्विजय राठी को घरवालों की वोटिंग के कारण बिग बॉस 18 से बाहर होना पड़ा। जब तक वह शो का हिस्सा थे फैंस उन्हें खूब प्यार और सपोर्ट दे रहे थे। अगर वह बिग बॉस से बाहर नहीं होते तो करणवीर मेहरा के लिए कड़ी टक्कर हो सकती थी। वहीं शो से बाहर होने के बाद दिग्विजय राठी ने बिग बॉस 18 का बायकॉट तक कर दिया था। वह शो के ग्रैंड फिनाले का भी हिस्सा नहीं थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here