Home मनोरंजन Big Boss 18 के ग्रैंड फिनाले में दर्शकों को मिलेंगे कई बड़े...

Big Boss 18 के ग्रैंड फिनाले में दर्शकों को मिलेंगे कई बड़े सरप्राइज, चाहत पांडे की एंट्री समेत जाने फिनाले में क्या-क्या होगा खास ?

22
0

टीवी न्यूज़ डेस्क – बिग बॉस 18 के फिनाले में चाहत पांडे फिर से एंट्री करेंगी। यह एंट्री सिर्फ गेस्ट सीट पर बैठने के लिए नहीं होगी, बल्कि वह विवियन डीसेना के साथ सरप्राइज भी देंगी। दरअसल, फिनाले में होने वाले डांस परफॉर्मेंस की डिटेल सामने आ गई है। हालांकि अकाउंट लेडी खबरी पर इसकी जानकारी दी गई है। इसके मुताबिक, विवियन डीसेना और करणवीर मेहरा का फेस ऑफ परफॉर्मेंस होगा।

चाहत और विवियन देंगे सरप्राइज
विवियन डीसेना और चाहत पांडे का डांस सरप्राइज भी देखने लायक होगा। उसके बाद अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह का रोमांटिक डांस होगा। उसके बाद रजत दलाल, विवियन, करणवीर और अविनाश का कम्बाइंड डांस परफॉर्मेंस होगा। डांस के जरिए करणवीर और चुम दरंग की रोमांटिक केमिस्ट्री भी देखने को मिलेगी। आखिर में शिल्पा के साथ करणवीर और विवियन डीसेना की स्पेशल परफॉर्मेंस होगी।

,
जर्नी एपिसोड में भावुक हुए करणवीर

बिग बॉस के घर में फिनाले वीक से पहले बिग बॉस में सभी कंटेस्टेंट्स की जर्नी दिखाई गई। करणवीर मेहरा की जर्नी ने सभी का दिल छू लिया और वो खुद भी इस दौरान भावुक हो गए। शिल्पा के साथ उनका रिश्ता हो या चुम के लिए उनका प्यार, ये साफ नजर आया। हालांकि कुछ जगहों पर करण का आक्रामक चेहरा भी देखने को मिला, लेकिन वो करण के उस चेहरे के आगे छिप गया जिसमें उन्होंने अपनी क्यूटनेस से सभी के दिलों में जगह बनाई थी।

वोटिंग ट्रेंड में कौन है आगे
अब ये भी जान लेते हैं कि वोटिंग ट्रेंड में फिलहाल कौन आगे चल रहा है। दरअसल रजत दलाल पहले नंबर पर हैं, विवियन दूसरे नंबर पर, करणवीर मेहरा तीसरे नंबर पर, चुम दरंग चौथे नंबर पर, अविनाश मिश्रा पांचवें नंबर पर और आखिरी में ईशा सिंह हैं। ऐसे में लग रहा है कि ईशा इस बार घर से बाहर जाने वाली हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here