Home मनोरंजन Big Boss 18 में एकबार फिर हुआ शॉकिंग एविक्शन, फिनाले से पहले...

Big Boss 18 में एकबार फिर हुआ शॉकिंग एविक्शन, फिनाले से पहले घर से बेघर हुआ ये मजबूत कंटेस्टेंट

22
0

टीवी न्यूज़ डेस्क –बिग बॉस 18 में इस बार मिड-वीक एविक्शन हो गया है। फिनाले के इतने करीब आकर जिस कंटेस्टेंट का सफर खत्म हुआ है, वो हैं श्रुतिका अर्जुन। जी हां, जनता के वोट के आधार पर श्रुतिका को घर से बाहर कर दिया गया है। इस नतीजे की उम्मीद पहले से ही थी क्योंकि बाकी दो कंटेस्टेंट श्रुतिका से बेहतर खेल खेल रहे हैं।

श्रुतिका अर्जुन का सफर खत्म
बिग बॉस 18 में इस बार मिड-वीक एविक्शन पहले से ही तय माना जा रहा था। इस बार घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए कंटेस्टेंट थे- रजत दलाल, चाहत पांडे और श्रुतिका अर्जुन। इन तीनों में से श्रुतिका अर्जुन को सबसे कम वोट मिले हैं और वो घर से बेघर हो गई हैं। बिग बॉस 24*7 के एक्स पर पोस्ट के मुताबिक, दर्शकों ने घर में जाकर वहां वोट किया। सबसे कम वोट पाने वाली कंटेस्टेंट श्रुतिका थीं।

.
वीकेंड पर एक और एविक्शन होगा!
श्रुतिका के घर से बेघर होने के बाद इस हफ्ते एक और कंटेस्टेंट घर से बेघर हो जाएगा। वीकेंड का वार पर एक और बेघर होगा। अब देखना यह है कि यह बेघर रजत होगा या चाहत या फिर घर में फिर से नॉमिनेशन की प्रक्रिया होगी।

.
फेसबुक पोल में भी यही नाम आया
न्यूज 24 के पोल के मुताबिक, सबसे ज्यादा लोगों ने श्रुतिका अर्जुन को बेघर करने के लिए वोट किया। इसके अलावा कुछ लोगों ने रजत दलाल को भी बेघर करने के लिए वोट किया, जबकि चाहत पांडे के लिए लोगों का प्यार साफ नजर आया, क्योंकि उन्हें बेघर होने के लिए कम वोट मिले।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here