Home मनोरंजन Bigg Boss 19 की अप्रोच लिस्ट में दो नए नाम, एक पर्सनल...

Bigg Boss 19 की अप्रोच लिस्ट में दो नए नाम, एक पर्सनल लाइफ, तो दूसरे ने The Traitors में लूटी लाइमलाइट

4
0

सलमान खान के चर्चित विवादित शो ‘बिग बॉस’ का 19वां सीज़न आने वाला है। फैन्स इस शो को लेकर काफी उत्साहित हैं और इसके रिलीज़ होने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। शो के मेकर्स इस सीज़न के लिए कंटेस्टेंट्स की तलाश कर रहे हैं। इसी बीच, शो के कंटेस्टेंट्स की अप्रोच लिस्ट में दो नए नाम जुड़ गए हैं। आइए जानते हैं कि अब किसे शो का ऑफर मिला है?

परम सिंह और भाविका शर्मा

View this post on Instagram

A post shared by Bigg Boss Khabri (@biggboss.tazakhabar)

दरअसल, बिग बॉस से जुड़ी अपडेट्स शेयर करने वाले लोकप्रिय इंस्टाग्राम पेज biggboss.tazakhabar ने अपने अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में जानकारी दी गई है कि पॉपुलर टीवी शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ में नज़र आ चुके परम सिंह और भाविका शर्मा, दोनों को बिग बॉस 19 के लिए अप्रोच किया गया है। बता दें कि इससे पहले ऐश्वर्या-नील ‘गुम है किसी के प्यार में’ से बिग बॉस में नज़र आए थे।

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया

हालांकि, अभी तक यह पुष्टि नहीं हुई है कि परम सिंह और भाविका शर्मा शो में दिखाई देंगे या नहीं। चर्चा है कि दोनों को शो का ऑफर मिला है। अब दोनों शो में दिखाई देंगे या नहीं, यह तो आने वाले समय में ही पता चलेगा। वहीं, इस पोस्ट के सामने आने के बाद लोगों ने इस पर जमकर प्रतिक्रिया दी है। इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा कि दोनों की जोड़ी कमाल की है। एक अन्य यूजर ने कहा कि दोनों बहुत अच्छी जोड़ी हैं। एक तीसरे यूजर ने लिखा कि यह मजेदार होगा।

शो के प्रीमियर की तारीख क्या है?

एक अन्य यूजर ने कहा कि दोनों को देखने के लिए उत्साहित हैं। एक अन्य ने लिखा कि यह एक शानदार जोड़ी है। इस तरह यूजर्स ने भी इस जोड़ी के आने की खबर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। इसके साथ ही, अगर बिग बॉस 19 की बात करें, तो शो को लेकर चर्चा है कि इस बार शो में एक नहीं बल्कि तीन होस्ट नजर आने वाले हैं। इसके साथ ही, शो का प्रीमियर 31 अगस्त (अनौपचारिक) को होगा।

बिग बॉस 19

इसके अलावा, शो के बारे में जानकारी है कि इस बार यह शो पाँच महीने तक चलेगा। बिग बॉस 19 को टीवी और ओटीटी दोनों पर एक साथ देखा जा सकेगा। हालाँकि, इसके एपिसोड पहले जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम किए जाएँगे। उसके डेढ़ घंटे बाद कलर्स टीवी पर शो का एपिसोड प्रसारित किया जाएगा। सुनने में यह भी आ रहा है कि सलमान खान इस बार सिर्फ़ तीन महीने ही शो होस्ट करेंगे। हालाँकि, शो से जुड़ी किसी भी बात की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here