Home मनोरंजन Box Office Report: ठंडी रही Deva की शुरुआत तो 100 करोड़ के आर...

Box Office Report: ठंडी रही Deva की शुरुआत तो 100 करोड़ के आर पहुंची Sky Force, जानिए कैसा है अन्य फिल्मों का हाल ?

4
0

बॉक्स ऑफिस न्यूज़ डेस्क – फरवरी का महीना शुरू होने से एक दिन पहले शाहिद कपूर की फिल्म देवा सिनेमाघरों में आ गई है। फिल्म में शाहिद ने गुस्सैल पुलिस अफसर का किरदार निभाया है। हालांकि, इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत नहीं हुई है। इसके अलावा स्काई फोर्स, डाकू महाराज, इमरजेंसी और गेम चेंजर भी सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। आइए जानते हैं शुक्रवार को इन फिल्मों ने कितनी कमाई की।

देवा
शाहिद कपूर की फिल्म देवा से इसके फैंस के साथ-साथ इसके मेकर्स को भी काफी उम्मीदें थीं। हालांकि, यह फिल्म पहले दिन दर्शकों पर अपना जादू चलाने में पूरी तरह से फेल हो गई। शुक्रवार को इस फिल्म ने सिर्फ पांच करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। यह कलेक्शन शाहिद कपूर की फ्लॉप फिल्म रंगून के पहले दिन के कलेक्शन से भी कम है।

.
स्काई फोर्स
अक्षय कुमार की ‘स्काई फोर्स’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म में वीर पहाड़िया ने भी मुख्य भूमिका निभाई है। भारत द्वारा पाकिस्तान पर किए गए पहले एयर स्ट्राइक पर आधारित इस फिल्म ने शुक्रवार को 2 करोड़ 75 लाख रुपए का कारोबार किया। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 101.85 करोड़ रुपए हो गया है। अक्षय कुमार की यह 17वीं फिल्म है जो 100 करोड़ क्लब में शामिल हुई है।

.
इमरजेंसी
कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही है। दर्शक फिल्म देखने के लिए सिनेमाघरों में नहीं पहुंच रहे हैं। यही वजह है कि फिल्म काफी धीमी गति से कमाई कर रही है। 15वें दिन फिल्म ने सिर्फ 7 लाख रुपए का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 17.55 करोड़ रुपए हो गई है।

.
डाकू महाराज
तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म डाकू महाराज ने बॉक्स ऑफिस पर औसत प्रदर्शन किया है। फिल्म ने 20वें दिन 24 लाख रुपए का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 89.02 करोड़ रुपए हो गई है।

.
गेम चेंजर
राम चरण का खेल उनकी ही फिल्म गेम चेंजर ने बिगाड़ दिया है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत बड़ी फ्लॉप साबित हुई है। शंकर द्वारा निर्देशित यह फिल्म शुक्रवार को सिर्फ पांच लाख रुपए ही कमा सकी। फिल्म की अब तक की कुल कमाई सिर्फ 130.67 करोड़ रुपए ही हो पाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here