Home व्यापार Budget 2025 : बजट पेश करने के लिए संसद पहुंची वित्त मंत्री...

Budget 2025 : बजट पेश करने के लिए संसद पहुंची वित्त मंत्री निरमला सीताराम, जाने कितने बजे शुरू होगा बजट सेशन ?

12
0

बिज़नेस न्यूज़ डेस्क – वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करने के लिए संसद पहुंच गई हैं। उन्होंने क्रीम सफेद रंग की साड़ी पहनी हुई है और उनके हाथ में लाल रंग का बैग है, जिसमें एक टैब है। वह पेपरलेस बजट पेश करेंगी। वह मंत्रालय से सीधे अपनी टीम के साथ राष्ट्रपति भवन गईं और बजट की कॉपी राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपी और फिर उनका काफिला संसद के लिए रवाना हो गया। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज शनिवार 1 फरवरी को मोदी 3.0 का पहला बजट पेश करेंगी।

मंत्री सीतारमण का यह लगातार 8वां बजट होगा। बजट भाषण सुबह करीब 11 बजे शुरू होगा। बजट सत्र 31 जनवरी को शुरू हुआ था, जिसके दूसरे दिन आज सदन में बजट पेश किया जाएगा। 30 जनवरी को मोदी सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाकर बजट पर चर्चा की थी। इस बार बजट में इनकम टैक्स स्लैब में बदलाव का ऐलान हो सकता है। नई टैक्स व्यवस्था में 10 लाख रुपये तक की आय टैक्स फ्री रहने की उम्मीद है। अलसो

राष्ट्रपति मुर्मू ने वित्त मंत्री को दही और चीनी खिलाई
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बजट पेश करने से पहले पारंपरिक दही-चीनी खिलाई। इसके बाद वह संसद के लिए रवाना हो गईं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में अपना लगातार 8वां केंद्रीय बजट पेश करेंगी।

सोने पर आयात शुल्क बढ़ने की उम्मीद
आज देशवासियों को बजट में सोने पर आयात शुल्क बढ़ाने की घोषणा की उम्मीद है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पिछले साल जुलाई में पेश किए गए बजट में आयात शुल्क घटा दिया था। अगर सरकार ऐसा करती है तो रुपये के मुकाबले डॉलर कमजोर होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here