Home मनोरंजन Celebrity MasterChef से कमबैक करते ही Dipika Kakar के घर आई खुशियां, एक्ट्रेस...

Celebrity MasterChef से कमबैक करते ही Dipika Kakar के घर आई खुशियां, एक्ट्रेस के हर में फिर गूंजने वाली है किलकारियां

9
0

टीवी न्यूज़ डेस्क – दीपिका कक्कड़ ने काफी समय बाद किसी शो में हिस्सा लेकर फैंस को खुश कर दिया है। दीपिका कक्कड़ ने कई सालों बाद ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ से टीवी पर वापसी की है। इस शो में आते ही उनकी किस्मत चमक गई है। एक्ट्रेस की जिंदगी में ढेर सारी खुशियां आई हैं। इस शो के तीसरे एपिसोड के बाद दीपिका कक्कड़ के घर से खुशखबरी आई है। एक्ट्रेस की भाभी यानी मशहूर यूट्यूबर सबा इब्राहिम प्रेग्नेंट हैं। शोएब इब्राहिम की बहन ने खुद फैंस के सामने उनकी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है।

दीपिका कक्कड़ की भाभी प्रेग्नेंट हैं
सबा इब्राहिम ने यूट्यूब पर अपने व्लॉग में फैंस को ये खुशखबरी सुनाई है। पति खालिद नियाज के साथ बैठकर सबा ने खुलासा किया कि वो प्रेग्नेंट हैं। शादी के 3 साल बाद उनकी दुआ कुबूल हुई है। सबा को प्रेग्नेंट होने का कितने दिनों से इंतजार था ये तो सभी जानते हैं। एक बार वो प्रेग्नेंट भी हो गई थीं, हालांकि किसी की बुरी नजर उनकी खुशियों पर लग गई और उनका मिसकैरेज हो गया। उस दौरान सबा और उनके परिवार को गम में देख फैंस भी परेशान हो गए थे।

,
शोएब इब्राहिम की बहन ने शादी के 3 साल बाद दी खुशखबरी
अब उनका इंतजार खत्म हुआ और आखिरकार खुशियों ने उनके दरवाजे और जिंदगी में दस्तक दी है। सबा ने यह खुशखबरी देते हुए फैंस को यह भी बताया है कि जो लोग माता-पिता नहीं बन पा रहे हैं, वे भी कम नहीं हैं। उनकी जिंदगी में पहले भी खुशियां थीं और अब भी हैं। सबा इब्राहिम ने कहा कि सकारात्मक रहना और हिम्मत रखना बहुत जरूरी है। सबा ने बताया कि मुश्किल वक्त में उनके पति ने उनका कितना साथ दिया और कैसे उनका हौसला बढ़ाया। सबा ने अपने फैंस को सफाई भी दी है कि उन्होंने यह खुशखबरी देर से क्यों शेयर की?

” style=”border: 0px; overflow: hidden”” title=”Alhamdulillah we are PREGNANT 👶🏻💕💙| Hum Maa Papa Banne wale hain | Dua ke liye Shukriya 🥲” width=”695″>
उन्होंने प्रेग्नेंसी की खबर अब तक क्यों छिपाई?
उन्होंने कहा कि उनका पहले भी मिसकैरेज हो चुका है, ऊपर से उन्हें पीसीओडी भी है, इसलिए वह डरी हुई थीं। वह यह खबर सभी के साथ तभी शेयर करना चाहती थीं, जब उन्हें भरोसा हो जाए कि सब ठीक है और उनके ससुराल वाले भी ठीक हैं। शोएब इब्राहिम की बहन ने बताया कि वह घर की शादियों में भी शामिल नहीं हो पाईं, क्योंकि उनके डॉक्टर ने उन्हें ट्रैवल करने से मना किया था। इसके बाद कपल को व्लॉग में अपने परिवार के साथ जश्न मनाते हुए भी देखा गया। अब फैंस कपल के लिए काफी खुश हैं और उन्हें बधाई दे रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here