क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।।। चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत आज से यानि 19 फरवरी से होने जा रही है। पहला मैच मेजबान पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। टूर्नामेंट में 8 टीमें हि्स्सा लेने वाली हैं। चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी तो पाकिस्तान के पास है, लेकिन भारत ने पाकिस्तान जाकर खेलने से इनकार कर दिया था। ऐसे में टीम इंडिया हाइब्रिड मॉडल के तहत अपने सभी मैच दुबई में खेलने वाली है।
चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम को अपना पहला मैच दुबई में 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ खेलना है। वहीं भारत और पाकिस्तान के बीच 23 फरवरी को महामुकाबला खेला जाएगा। चैंपियंस ट्रॉफी के मैच भारत में दर्शक टीवी स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख पाएंगे। इसके अलावा लाइव स्ट्रीमिंग जियो-हॉटस्टार पर देखने को मिलेगी। लाइव स्ट्रीमिंग फैंस मोबाइल और वेबसाइट पर देख सकते हैं।चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन 8 साल बाद हो रहा है। वहीं पाकिस्तान 29 साल बाद आईसीसी इवेंट की मेजबानी कर रहा है।
आखिरी बार साल 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन इंग्लैंड में हुआ था। तब टूर्नामेंट के फाइनल मैच में भारत का सामना पाकिस्तान से हुआ था। विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम को पाकिस्तान के खिलाफ 180 रनों से हार मिली थी।इस बार भी भारतीय टीम फाइनल खेलने की दावेदार है।

हालांकि पाकिस्तान की टीम पर सवाल खड़े हो रहे हैं। वैसे भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है। देखने वाली बात रहती है कि दोनों टीमें सेमीफाइनल का सफर तय कर पाती हैं या नहीं। पाकिस्तान मेजबान होने की वजह से घरेलू मैदान का फायदा उठाते हुए शानदार प्रदर्शन कर सकता है।टूर्नामेंट के तहत पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के पहले ही मैच के तहत दुनिया भर की नजरें रहने वाली हैं।
कब और कहां खेले जाएंगे सभी मुकाबले
तारीख |
मुकाबले |
ग्रुप |
समय |
कार्यक्रम का स्थान |
19 फ़रवरी |
पाकिस्तान बनाम न्यूज़ीलैंड |
ग्रुप ए |
2:30 अपराह्न IST |
नेशनल स्टेडियम, कराची |
20 फ़रवरी |
भारत बनाम बांग्लादेश |
ग्रुप ए |
2:30 अपराह्न IST |
दुबई अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम |
21 फ़रवरी |
अफ़गानिस्तान बनाम दक्षिण अफ़्रीका |
ग्रुप बी |
2:30 अपराह्न IST |
नेशनल स्टेडियम, कराची |
22 फ़रवरी |
ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड |
ग्रुप बी |
2:30 अपराह्न IST |
गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर |
23 फ़रवरी |
भारत बनाम पाकिस्तान |
ग्रुप ए |
2:30 अपराह्न IST |
दुबई अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम |
24 फ़रवरी |
बांग्लादेश बनाम न्यूज़ीलैंड |
ग्रुप ए |
2:30 अपराह्न IST |
रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम |
25 फ़रवरी |
ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका |
ग्रुप बी |
2:30 अपराह्न IST |
रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम |
26 फ़रवरी |
अफ़गानिस्तान बनाम इंग्लैंड |
ग्रुप बी |
2:30 अपराह्न IST |
गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर |
27 फ़रवरी |
पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश |
ग्रुप ए |
2:30 अपराह्न IST |
रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम |
28 फ़रवरी |
ऑस्ट्रेलिया बनाम अफ़गानिस्तान |
ग्रुप बी |
2:30 अपराह्न IST |
गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर |
1 मार्च |
इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका |
ग्रुप बी |
2:30 अपराह्न IST |
नेशनल स्टेडियम, कराची |
2 मार्च |
भारत बनाम न्यूज़ीलैंड |
ग्रुप ए |
2:30 अपराह्न IST |
दुबई अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम |
4 मार्च |
TBD |
सेमीफ़ाइनल 1 |
2:30 अपराह्न IST |
दुबई अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम |
5 मार्च |
TBD |
सेमीफ़ाइनल 2 |
2:30 अपराह्न IST |
गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर |
9 मार्च |
टीबीडी |
अंतिम |
2:30 अपराह्न IST |
गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर/दुबई अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम |
सभी 8 टीमों के देखें फुल स्क्वाड
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद। शमी, अर्शदीप सिंह, रवींद्र जड़ेजा, वरुण चक्रवर्ती.
बांग्लादेश: नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), सौम्या सरकार, तन्जीद हसन, तौहीद हृदोय, मुश्फिकुर रहीम, एमडी महमूद उल्लाह, जेकर अली अनिक, मेहदी हसन मिराज, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, परवेज हुसैन इमोन, नसुम अहमद, तन्जीम हसन साकिब, नाहिद राणा.
न्यूजीलैंड: मिशेल सेंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, टॉम लैथम, डेरिल मिशेल, विल ओ’रुरके, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, नाथन स्मिथ, केन विलियमसन, विल यंग, जैकब डफी.
पाकिस्तान: मोहम्मद रिजवान (कप्तान), बाबर आजम, फखर जमान, कामरान गुलाम, सऊद शकील, तैयब ताहिर, फहीम अशरफ, खुशदिल शाह, सलमान अली आगा, उस्मान खान, अबरार अहमद, हारिस रऊफ, मोहम्मद हसनैन, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी.
अफगानिस्तान: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), इब्राहिम जादरान, रहमानुल्लाह गुरबाज, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, इकराम अलीखिल, गुलबदीन नायब, अजमतुल्ला उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांग्याल खरोती, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, फरीद मलिक, नवीद जादरान.
इंग्लैंड: जोस बटलर (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, टॉम बैंटन, हैरी ब्रुक, ब्रायडन कार्से, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, जेमी स्मिथ, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल राशिद, जो रूट, साकिब महमूद, फिल साल्ट, मार्क वुड.
ऑस्ट्रेलिया: स्टीव स्मिथ (कप्तान), सीन एबॉट, एलेक्स कैरी, बेन ड्वार्शिस, नाथन एलिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, आरोन हार्डी, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, स्पेंसर जॉनसन, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, तनवीर संघा, मैथ्यू शॉर्ट, एडम जाम्पा। ट्रैवलिंग रिजर्व: कूपर कोनोली.
दक्षिण अफ्रीका: टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी ज़ोरज़ी, मार्को जानसन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, वियान मुल्डर, लुंगी एनगिडी, कैगिसो रबाडा, रयान रिकेलटन, तबरेज़ शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स, रासी वैन डेर डुसेन, कॉर्बिन बॉश.