क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन 19 फरवरी से 9 मार्च तक होना है पाकिस्तान की मेजबानी में होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए प्राइज मनी का ऐलान कर दिया गया है। टूर्नामेंट में 8 टीमें हिस्सा लेने वाली हैं। खिताब जीतने वाली टीम को मोटी रकम दी जाएगी। पिछली चैंपियंस ट्रॉफी की तुलना में इस बार प्राइज मनी में 53 प्रतिशत की बढ़ोतीर की गई है।
Champions Trophy से पहले वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की हुई बेइज्जती, श्रीलंका के खिलाफ मिली सबसे शर्मनाक हार
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए कुल प्राइज मनी 6.9 मिलियन डॉलर है। इस बार चैंपियन बनने वाली टीम को 2.24 मिलियन यूएस डॉलर यानि करीब 20 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। वहीं उपविजेता टीम को 1.12 मिलियन डॉलर यानि करीब 10 करोड़ मिलेंगे। इसके अलावा सेमीफाइनल में हारने वाली टीम को भी प्राइजमनी के तौर पर लगभग 5-5 करोड़ रुपए दिए जाएंगे।
WPL 2025 का आगाज आज से, ओपनिंग मैच में भिड़ेंगी ये दो टीमें, जानिए पिच, मौसम रिपोर्ट और प्लेइंग इलेवन

यही नहीं टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज से बाहर होने वाली टीम पर भी धनवर्षा होगी। पांचवें और छठे नंबर पर रहने वाली टीमों को साढ़े 3 लाख डॉलर यानि लगभग 3 करोड़ मिलेंगे।वहीं 7 वें और 8वें नंबर पर खत्म करने वाली टीमों को 1 लाख 40 हजार डॉलर यानि 1 करोड़ 20 लाख रुपए दिए जाएंगे।
PAK vs NZ Final ODI Live पाकिस्तान ने टॉस जीता, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

इसके अलावा ग्रुप स्टेज में हर एक जीत पर 34 लाख डॉलर यानि लभग 30 लाख रुपए भी मिलेंगे। सभी आठ टीमों को इस टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए 125,000 डॉलर यानी लगभग 1 करोड़ रुपए अलग से दिए जाएंगे।चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन पाकिस्तान की मेजबानी में 19 फरवरी से होने वाला है, जबकि फाइनल मैच 9 मार्च को खेला जाएगा। बता दें कि टूर्नामेंट का आयोजन तो पाकिस्तान की मेजबानी में होना है, लेकिन भारतीय टीम अपने सभी मैच दुबई में खेलने वाली है।









