क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। चैंपियंस ट्रॉफी के उद्धाटन मैच में पाकिस्तान का सामना न्यूजीलैंड से होने वाला है। दोनों टीमें 19 फरवरी से आमने-सामने होंगी। इस मैच से पहले न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी नजर आता है। दरअसल चैंपियंस ट्रॉफी से पहले पाकिस्तान ने ट्राई नेशन सीरीज की मेजबानी की, जिसमें पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका आमने-सामने हुईं।
Champions Trophy 2025 में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में रविंद्र जडेजा रचेंगे इतिहास, दो विकेट लेते ही युवराज सिंह को छोड़ेंगे पीछे
इस सीरीज में न्यूजीलैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की है। न्यूजीलैंड ने सीरीज के पहले मैच में पाकिस्तान को धूल चटाई और फाइनल मैच में भी हराया। इस तरह से न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को उसके घर में धोने का काम किया। चैंपियंस ट्रॉफी के पहले ही मैच में न्यूजीलैंड पाकिस्तान को मात देते हुए जीत की हैट्रिक लगा सकती है।
चैंपियंस ट्रॉफी से पहले आर्थिक तंगी में फंसा पाकिस्तान, 94 लाख के लिए पीसीबी चेयरमैन ने किया ये काम

वैसे वनडे के तहत अगर हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो पाकिस्तान पलड़ा भारी नजर आता है।पाकिस्तान औऱ न्यूजीलैंड की टीम वनडे में 118 बार एक दूसरे से भिड़ी है। इस दौरान जहां पाकिस्तान ने 61 मैचों के तहत जीत दर्ज की है, जबकि न्यूजीलैंड ने 53 मुकाबले अपने नाम किए हैं।
Champions Trophy 2025 के ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो जाएगा पाकिस्तान, खून के आंसू रोएगी पड़ोसी मुल्क की अवाम

इसके अलावा एक मैच टाई रहा और तीन मैच बिना किसी परिणाम के खत्म हुए हैं। चैंपियंस ट्रॉफी के लिए जो पाकिस्तान की टीम चुनी गई है, उसे संतुलित नहीं माना जा रहा है। काफी सवाल खड़े हुए हैं। यह भी तय नहीं है कि पाकिस्तान की टीम चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट में कहां तक का सफर तय करती है। न्यूजीलैंड के बाद पाकिस्तान का सामना भारत से होगा, वहीं इसके बाद वह बांग्लादेश के खिलाफ मैच खेलेगी। भारत, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश एक ही ग्रुप में हैं।








