Home खेल Champions Trophy 2025 जीतने के बाद क्या होगी टीम इंडिया विक्ट्री परेड,...

Champions Trophy 2025 जीतने के बाद क्या होगी टीम इंडिया विक्ट्री परेड, सामने आया बड़ा अपडेट

6
0

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीतने के बाद कप्तान रोहित शर्मा समेत टीम इंडिया के तमाम खिलाड़ी स्वदेश लौट आए हैं। रोहित शर्मा ने मुंबई के एयरपोर्ट पर लैंड किया, जहां उनका भव्य स्वागत हुआ। हालांकि फैंस के मन में यह सवाल है कि चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद क्या टीम इंडिया की विक्ट्री परेड होगी।

Champions Trophy जीतने के बाद देश लौटे भारतीय खिलाड़ी, कप्तान रोहित शर्मा का एयरपोर्ट पर हुआ ग्रैंड वेलकम, देखें वीडियो

बता दें कि पिछले साल रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने टी 20 विश्व कप जीता था तब टीम इंडिया ने मुंबई के मरीन ड्राइव पर विक्ट्री परेड निकालकर जश्न मनाया था। टीम इंडिया के खिलाड़ी तब खुली बस में सवार होकर निकले थे। टीम इंडिया के खिलाड़ियों के साथ ही लाखों की संख्या में फैंस ने जीत को सेलिब्रेट किया था।

Champions Trophy जीतने के बाद कप्तान Rohit Sharma ने दुबई स्टेडियम में गाड़ दिया स्टंप, धमाकेदार VIDEO ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी

https://samacharnama.com/

चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद टीम इंडिया की विक्ट्री परेड होने की संभावनाएं कम हैं।रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम इंडिया के खिलाड़ी 10 मार्च को घर वापसी करेंगे। हालांकि सभी खिलाड़ी एक साथ नहीं आएंगे। वहीं भारत पहुंचते ही खिलाड़ी अपने-अपने शहर चले जाएंगे।

Champions Trophy फाइनल के विवाद मचा बवाल, शोएब अख्तर ने खड़े किए सवाल, देखें वीडियो

https://samacharnama.com/

ऐसे में पूरी तरह यह स्पष्ट हो गया है कि टीम इंडिया की कोई विक्ट्री परेड नहीं होने वाली है। टीम इंडिया की विक्ट्री परेड नहीं होने की पीछे का एक बड़ा कारण यह भी है कि 22 मार्च से आईपीएल 2025 का आगाज हो रहा है। टीम इंडिया के खिलाड़ियों के पास ज्यादा समय नहीं हैं। स्वदेश लौटने के बाद टीम इंडिया के तमाम खिलाड़ी आईपीएल 2025 की तैयारी में जुट जाएंगे। गौरतलब हो कि टीम इंडिया ने फाइनल मैच में न्यूजीलैंड को मात देकर चैंपियंस ट्रॉफी जीती । टीम इंडिया ने तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी जीती है। इससे पहले 2002 में वह श्रीलंका के साथ संयुक्त विजेता रही थी। वहीं साल 2013 में धोनी की कप्तानी में भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी।

https://samacharnama.com/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here