क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।। चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारतीय टीम के लिए खतरे की घंटी बज गई है। दरअसल रोहित शर्मा की खराब फॉर्म से टेंशन बढ़ी हुई है। पिछले दिनों ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बॉर्डर गावस्कर सीरीज के तहत रोहित शर्मा फ्लॉप नजर आए थे। फॉर्म वापसी के लिए चैंपियंस ट्रॉफी से पहले रोहित शर्मा ने घरेलू क्रिकेट के तहत खेलने का फैसला किया। लेकिन रणजी ट्रॉफी के मैच में रोहित शर्मा फेल नजर आए हैं। रणजी में मुंबई का मैच जम्मू एंड कश्मीर से जारी है।
Virat Kohli के दुश्मन गेंदबाज ने विकेट लेकर ‘पुष्पा’ स्टाइल में मनाया जश्न, मिनटों में इंटरनेट पर वायरल हुआ VIDEO
मुकाबले में मुंबई के लिए पारी का आगाज करने उतरे यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा की जोड़ी ने निराश किया। जायसवाल 8 गेंदों पर 4 और रोहित शर्मा 19 गेंदों में 3 रन बना सके।रोहित शर्मा अपनी फॉर्म हासिल करने में कामयाब नहीं हो पाए हैं। चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत होने में बेहद कम समय रह गया है।ऐसे में कप्तान का फॉर्म में नहीं होना भारतीय टीम की मुश्किलें बढ़ाने का ही काम करता है।
Champions Trophy 2025 का टीजर हुआ रिलीज, विराट-रोहित की नहीं दिखी झलक, तेजी से वायरल हुआ वीडियो

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारतीय टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज भी खेलेगी। रोहित शर्मा के पास रणजी मैच के अलावा इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले वनडे मैच भी अहम होंगे, जिनमें वह शानदार प्रदर्शन करके लय हासिल कर सकते हैं।बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी में भारत अपना पहला मैच 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी।
कौन हैं Umar Nazir, जिसके आगे रोहित और रहाणे जैसे दिग्गज बल्लेबाजों ने टेके घुटने

वहीं इसके बाद भारत का सामना चिर प्रतिद्विंदी पाकिस्तान से होगा। पाकिस्तान जैसी बड़ी टीम के खिलाफ रोहित से बड़ी पारी की उम्मीद की जाएगी।वैसे तो रोहित शर्मा वनडे के सबसे खूंखार बल्लेबाज हैं, लेकिन उनकी हाल की फॉर्म कई तरह के सवाल खड़ी करती है।








