बॉलीवुड न्यूज़ डेस्क –फिल्म छावा का गाना कुछ समय पहले ही रिलीज हुआ है। जिसका नाम ‘जाने तू’ रखा गया है। बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह ने फिल्म जाने तू के पहले गाने को अपनी आवाज दी है। यह 14 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।दरअसल, छावा शिवाजी सावंत के मराठी उपन्यास छावा का रूपांतरण है। लक्ष्मण उटेकर द्वारा निर्देशित और मैडॉक फिल्म्स के तहत दिनेश विजन द्वारा निर्मित इस फिल्म में विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना के अलावा अक्षय खन्ना भी नजर आएंगे।
फिल्म में विक्की कौशल छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका में हैं। रश्मिका मंदाना महाराज की पत्नी के रूप में महारानी येसुबाई का किरदार निभा रही हैं। अक्षय खन्ना मुगल बादशाह औरंगजेब और आशुतोष राणा सर सेनापति हंबीराव मोहिते की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं दिव्या दत्ता सोयराबाई और डायना पेंटी फिल्म में जीनत-उन-निसा बेगम (औरंगजेब की बेटी) के किरदार में नजर आएंगी।
इंस्टाग्राम पर मेकर्स ने फिल्म के गाने की झलक दिखाई और एक नोट भी लिखा। छावा का पहला गाना ‘जाने तू’ इंस्टाग्राम पर रिलीज किया गया और इसके साथ ही नोट में लिखा गया, “कुछ बंधन समय से परे, शब्दों से परे होते हैं, जो हमेशा के लिए इतिहास में अंकित हो जाते हैं।” साथ ही लिखा है कि यह गाना छत्रपति संभाजी महाराज और उनकी पत्नी येसुबाई को श्रद्धांजलि है।
” style=”border: 0px; overflow: hidden”” title=”Jaane Tu | Chhaava | Vicky K, Rashmika M | A. R. Rahman, Arijit Singh, Irshad Kamil | Song Out Now” width=”695″>
फिल्म छावा
विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म का साउंडट्रैक एल्बम एआर रहमान ने तैयार किया है, जबकि गाने इरशाद कामिल ने लिखे हैं। इसे 14 फरवरी 2025 को भारत के साथ-साथ रूस में भी रिलीज किया जाएगा। लक्ष्मण उटेकर द्वारा निर्देशित और मैडॉक फिल्म्स के तहत दिनेश विजान द्वारा निर्मित इस फिल्म में विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना के अलावा अक्षय खन्ना भी मुख्य भूमिका में होंगे।