वैश्विक बाजारों में तेजी के बावजूद घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार (14 फरवरी) को लगातार आठवें कारोबारी सत्र में गिरावट दर्ज की गई।
तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 214.88 अंक या 0.28 प्रतिशत बढ़कर 76,353.85 पर खुला। हालांकि, बाद में सूचकांक लाल निशान में फिसल गया। अंत में, सेंसेक्स में कुछ सुधार हुआ और यह 199.76 या 0.26% की गिरावट के साथ 75,939.21 पर बंद हुआ।
इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 50 भी मजबूत शुरुआत के बाद फिसल गया। अंत में यह 102.15 अंक या 0.44% की गिरावट के साथ 22,929.25 पर बंद हुआ।