क्रिकेट न्यूज डेस्क।। मोहम्मद शमी ने आईपीएल में इतिहास रच दिया है। उन्होंने सीएसके के खिलाफ मैच की पहली ही गेंद पर शेख राशिद का विकेट लिया। शमी ने आईपीएल में पहली गेंद पर सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं।
मोहम्मद शमी ने अब तक चार बार आईपीएल मैच की पहली गेंद पर विकेट लिया है। उन्होंने 2014, 2022, 2023 और अब 2025 में एक-एक बार मैच की पहली गेंद पर विकेट लिया है।
इन चार बार उन्होंने जैक्स कैलिस (2014), केएल राहुल (2022), फिल साल्ट (2023) और अब आईपीएल 2025 में शेख राशिद को आउट किया है। उनके अलावा कई अन्य गेंदबाजों ने पहली गेंद पर एक से अधिक बार विकेट लिए हैं।
Aate hi kaam shuru kar diye! 🔥#MohammadShami strikes on the very first ball of the innings to give #SRH the perfect start in their quest for a maiden win at Chepauk! 💥
Can they make history tonight?👇✍🏻
Watch the LIVE action ➡ https://t.co/uCvJbWdEiC#IPLonJioStar 👉… pic.twitter.com/lLI5Ox5zXv
— Star Sports (@StarSportsIndia)
April 25, 2025
Aate hi kaam shuru kar diye! 🔥#MohammadShami strikes on the very first ball of the innings to give #SRH the perfect start in their quest for a maiden win at Chepauk! 💥
Can they make history tonight?👇✍🏻
Watch the LIVE action ➡ https://t.co/uCvJbWdEiC#IPLonJioStar 👉… pic.twitter.com/lLI5Ox5zXv
— Star Sports (@StarSportsIndia)
April 25, 2025
न्यूजीलैंड के अनुभवी गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने आईपीएल मैच की पहली गेंद पर दो बार विकेट लिया है। 2023 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए उन्होंने आरसीबी के विराट कोहली को पहली ही गेंद पर आउट कर दिया। 2020 में मार्कस स्टोइनिस उनके खिलाफ पहली ही गेंद पर आउट हो गए थे।
भुवनेश्वर कुमार भी दो बार ऐसा कर चुके हैं। उन्होंने 2013 में कुसल परेरा और 2023 में प्रभासिमरन सिंह को मैच की पहली गेंद पर आउट किया था।
अपनी घातक गेंदबाजी के चलते उमेश यादव ने आईपीएल मैच की पहली गेंद पर दो बार विकेट लिया है। उन्होंने 2017 में क्रिस गेल और 2018 में सूर्यकुमार यादव को आईपीएल मैच की पहली गेंद पर आउट किया था।