Home मनोरंजन Deva Box Office Collection Day 1: क्या दर्शकों का दिल जीतने में...

Deva Box Office Collection Day 1: क्या दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहा देवा, जानिए पहले दिन फिल्म ने कितना किया कलेक्शन

15
0

बॉक्स ऑफिस न्यूज़ डेस्क – बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े स्टारर फिल्म ‘देवा’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। मेकर्स के साथ-साथ फैंस को भी इस फिल्म से काफी उम्मीदें थीं। ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही दर्शक फिल्म देखने के लिए बेताब थे लेकिन ‘देवा’ इन सभी उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई है। शुक्रवार यानी 31 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई यह फिल्म महज 5 करोड़ रुपये पर सिमट गई। आलम यह रहा कि शाहिद कपूर की फ्लॉप फिल्म ‘रंगून’ ने भी ओपनिंग डे पर ‘देवा’ से ज्यादा कलेक्शन किया। आइए जानते हैं अब तक कितना कलेक्शन हुआ है?


देवा ने अब तक कितना कलेक्शन किया है?

शाहिद कपूर की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘देवा’ शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर महज 5 करोड़ रुपये की कमाई की है। आज दूसरे दिन फिल्म ने 6 लाख रुपये की कमाई की है जिसके बाद ‘देवा’ का कुल कलेक्शन 5.6 करोड़ रुपये हो गया है। हालांकि यह शुरुआती आंकड़ा है। वीकेंड के मौके पर कमाई में बढ़ोतरी की काफी उम्मीद है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि शाहिद कपूर की फिल्म वीकेंड पर दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच पाएगी या नहीं?

.
किस राज्य में सबसे ज्यादा कमाई?
‘देवा’ को सुबह के शो के मुकाबले शाम के शो में बेहतर रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म की सबसे ज्यादा टिकटें चेन्नई में बिकी हैं, जबकि हैदराबाद और फिर मुंबई दूसरे नंबर पर रहे। पहले दिन ‘देवा’ की कमाई का सिर्फ 9% हिस्सा दिल्ली एनसीआर में देखने को मिला। देखना यह है कि शनिवार और रविवार को फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करेगी।

.
क्या है देवा की कहानी?
आपको बता दें कि शाहिद कपूर फिल्म ‘देवा’ में एक पुलिसवाले की भूमिका निभा रहे हैं। उन्हें एक हाई प्रोफाइल केस दिया जाता है, जिसकी जांच करते हुए उन्हें अपने ही डिपार्टमेंट में हो रही लापरवाही और विश्वासघात के बारे में पता चलता है। फिल्म की कहानी यहीं से शुरू होती है और शाहिद कपूर एक बागी पुलिसवाले के तौर पर नजर आते हैं। वह खुद को बेहतर बनाने के लिए हर हथकंडा अपनाते हैं। जैसा कि ‘देवा’ के ट्रेलर में देखा गया था, इस फिल्म में भी काफी एक्शन सीन हैं। फिल्म में पूजा हेगड़े भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here